राष्ट्रीय

अमित शाह के बेटे…, वंशवाद की राजनीति पर राहुल गांधी ने भाजपा पर बोला हमला

Rahul Gandhi on Dynasty politics: मंगलवार को राहुल गांधी वंशवाद की राजनीति को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि BJP के नेताओं को देखें और खुद से सवाल पूछें कि उनके बच्चे क्या कर रहे हैं।

Oct 17, 2023 / 07:03 pm

Shivam Shukla

Rahul Gandhi on Dynasty politics

Rahul Gandhi on Dynasty politics: वंशवाद की राजनीति को लेकर भाजपा बार – बार राहुल गांधी पर निशान साधती रही है। लेकिन मंगलवार को राहुल गांधी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि अमित शाह के बेटे वास्तव में क्या करते हैं? राजनाथ सिंह के बेटे करते हैं? उन्होंने आगे कहा, ‘ मैने आखिरी बार सुना था कि अमित शाह के बेटे चुनाव प्रचार कर रहे हैं। निष्पक्ष रहें। BJP के नेताओं को देखें और खुद से सवाल पूछें कि उनके बच्चे क्या कर रहे हैं। कई बच्चे वंशवादी हैं।’

Hindi News / National News / अमित शाह के बेटे…, वंशवाद की राजनीति पर राहुल गांधी ने भाजपा पर बोला हमला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.