राष्ट्रीय

Parliament Clash: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घायल सांसदों से अस्पताल में की मुलाकात, बताया कैसी है हालत

Parliament Clash: राजनाथ सिंह ने मुलाकात के बाद कहा हमारे 2 सांसद इस समय अस्पताल में दाखिल हैं। मैं उनके हालात की जानकारी लेने यहां आया था। उन्हें सिर में चोटें आईं हैं।

नई दिल्लीDec 19, 2024 / 07:46 pm

Ashib Khan

Rajnath singh

Parliament Clash: संसद के मकर द्वार पर कथित धक्का-मुक्की में घायल हुए बीजेपी के दो सांसद प्रताप सारंगी (Pratap Sarangi) और मुकेश राजपूत (Mukesh Rajput) से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अस्पताल में मुलाकात की। राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मुलाकात के बाद कहा हमारे 2 सांसद इस समय अस्पताल में दाखिल हैं। मैं उनके हालत की जानकारी लेने यहां आया था। उन्हें सिर में चोटें आईं हैं। दोनों की हालत इस समय स्थिर है। डॉक्टरों का कहना है कि 2-3 दिन का समय अस्पताल में लग सकता है। लेकिन स्वस्थ लोकतंत्र में इस प्रकार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं 30-32 साल से संसद का सदस्य हूं लेकिन इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना कभी नहीं घटी। इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है।
https://twitter.com/ANI/status/1869717084646821926

राहुल गांधी किसी को धक्का नहीं देंगे- उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने संसद में आज हुए हंगामें पर कहा कि मैं राहुल गांधी को जानता हूं, वह कभी किसी को धक्का नहीं देंगे, किसी को भी नहीं। संसद की बात तो छोड़िए, वह कभी सड़क पर चल रहे किसी व्यक्ति को धक्का नहीं देंगे। संसद को अच्छे से चलना चाहिए।

शिवराज सिंह ने कही ये बात

केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कहा मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हमें लगा कि वे आज की घटना पर माफ़ी मांगेंगे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। मुझे समझ नहीं आया कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों की। उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका अहंकार झलक रहा था। मैं उनका व्यवहार देख रहा था। लेकिन आज उन्होंने (राहुल गांधी) जो किया वह सभ्य समाज के लिए अकल्पनीय है। आज जब भाजपा सांसद मकर द्वार पर विरोध कर रहे थे, तो राहुल गांधी वहां आ गए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने के लिए दूसरी जगह का इस्तेमाल करने को कहा। लेकिन वे जानबूझकर वहां आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई गई। कांग्रेस सांसदों ने सारी मर्यादा को तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें

चोटिल BJP सांसद प्रताप सारंगी को देखने पहुंचे Rahul Gandhi, भाजपा नेताओं ने कहा- गुंडागर्दी करते हो… देखें Video

Hindi News / National News / Parliament Clash: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घायल सांसदों से अस्पताल में की मुलाकात, बताया कैसी है हालत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.