scriptNarco Terrorism में फैलाने में जुटा पाकिस्तान, पूर्व से पश्चिम तक 100 करोड़ रुपए से अधिक की हेरोइन जब्त | Patrika News
राष्ट्रीय

Narco Terrorism में फैलाने में जुटा पाकिस्तान, पूर्व से पश्चिम तक 100 करोड़ रुपए से अधिक की हेरोइन जब्त

Narco Terrorism : पंजाब और असम पुलिस ने अलग अलग मामलों में 100 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की हेरोइन जब्त की है। यह पूरी की पूरी खेप पाकिस्तान द्वारा कई रास्तों से भेजी जा रही है।

नई दिल्लीJun 28, 2024 / 07:37 pm

Anand Mani Tripathi

Narco Terrorism : पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। तीन युद्ध हारने बाद जब आतंकियों से करवा रहा छदम युद्ध भी हराने के कगार पर है तो उसने अपना पूरा खेल फिर से बदल दिया है। अब वह मादक पदार्थों की तस्करी कराकर नार्को आतंक फैला रहा है। फिर चाहे वह पश्चिम में पंजाब का प्रदेश हो या फिर पूर्व में असम, नागालैंड, मणिपुर हो। हर जगह यह मादक पदार्थ के माध्यम से नस्ल खराब करने में जुटा हुआ है।
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान तस्करों की सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग गिरोह का पर्दाफाश करते हुये तीन तस्करों को 9.2 किलो हेरोइन सहित गिरफ़्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि तस्करी के आरोपी पाकिस्तानी तस्करों के सीधे संपर्क में थे। यह ड्रोन से नशा मंगवा पूरे राज्य में प्रसारित कर रहे थे। इनका पूरा कच्चाचिठठा निकाला जा रहा है।
एडीसीपी सिटी- 2 अभिमन्यु राणा के नेतृत्व में राजासांसी के शिवा एन्क्लेव के इलाके से दो नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े से 8. 2 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इनके पास 95 हजार रुपए की ड्रग मनी, एक वेट मशीन और एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है। एक दूसरे मामले में थाना रणजीत ऐवन्यू की पुलिस टीमों ने रणजीत ऐवन्यू बाइपास पर नाकाबंदी करके अमनदीप सिंह निवासी गाँव राणियां, लोपोके, अमृतसर को एक किलो हेरोइन सहित गिरफ़्तार किया है। पुलिस टीमों ने उसकी वाक्सवैगन वैंटो कार को भी ज़ब्त कर लिया है।

पंजाब पुलिस ने किया झारखंड के तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

पंजाब पुलिस ने झारखंड से संचालित होने वाले सबसे बड़े अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर 66 किलोग्राम अफीम जब्त की गई है। डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर लिखा है कि फाजिल्का पुलिस ने झारखंड से संचालित सबसे बड़े अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य अपराधी को गिरफ्तार किया और 66 किलोग्राम अफीम जब्त की। वित्तीय लेन-देन का बारीकी से पता लगाया गया। इसके बाद 2 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके 42 बैंक खातों में 1.86 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए। मामले की जांच जारी है।

असम में 19 करोड़ की हेरोइन जब्त, छह गिरफ्तार

असम पुलिस ने तीन अलग-अलग अभियानों में 19 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की हेरोइन जब्त की है और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा है कि पुलिस ने एक विशेष सूचना के आधार पर कछार जिले के दिघारखाल टोल गेट पर एक विशेष अभियान चलाया और एक किलो 881 ग्राम हेरोइन जब्त की। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 9.5 करोड़ रुपए आंकी गई है। दूसरे मामले में विशेष अभियान चलाकर 561 ग्राम हेरोइन जब्त की। इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है। पुलिस ने कार्बी आंगलोंग जिले के बारापत्थर में एक वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें से सात करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त की है।

Hindi News/ National News / Narco Terrorism में फैलाने में जुटा पाकिस्तान, पूर्व से पश्चिम तक 100 करोड़ रुपए से अधिक की हेरोइन जब्त

ट्रेंडिंग वीडियो