75 सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले
राज्यसभा के मौजूदा सदस्यों में से 75 सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं। राज्य सभा में कुल 233 सांसद हैं। इसमें से 41 सांसदों के खिलाफ तो बेहद गंभीर प्रवृति के मामले चल रहे हैं। दो सांसद के खिलाफ तो हत्या का केस चल रहा है। चार सांसद पर महिलाओं के खिलाफ अपराध का मामला चल रहा है। राजस्थान से राज्यसभा एक सांसद पर तो दुष्कर्म यानी आईपीसी की धारा 376 का मामला दर्ज है।
भाजपा के 23 सांसद के खिलाफ आपराधिक मामले
भारतीय जनता पार्टी के 85 राज्यसभा सांसदों में से 23 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके बाद कांग्रेस के 12, तृणमूल कांग्रेस के चार, राजद के पांच, भाकपा के चार, आप के तीन, वाईएसआरसीपी के तीन और राकांपा के दो सांसदों ने अपने हल्फनामें में आपराधिक मामले स्वीकार किए हैं।
तेलगांना सांसद सबसे अमीर
तेलंगाना के सात राज्यसभा सांसदों के पास सबसे अधिक संपत्ति है। इनके सांसदों के पास कुल 5 हजार 596 करोड़ रुपए की संपत्ति है। आंध्रप्रदेश के 11 सांसदों के पास 3,823 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उत्तर प्रदेश के 30 सांसदों के पास कुल 1941 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
ये है प्रदेश वार रिपोर्ट
प्रदेश—————कुल सांसद———अरबपति सांसद———फीसदी
आंध्रप्रदेश————11————————05—————————45
तेलंगाना—————03———————03—————————43
महाराष्ट्र—————19————————03—————————16
दिल्ली—————07————————01—————————33
पंजाब—————07————————02—————————29
हरियाणा————05————————01—————————20
मध्यप्रदेश———11—————————02—————————18