राष्ट्रीय

Odisha Assembly Election Results 2024: ओडिशा में खिलेगा कमल! बीजेपी को मिला बहुमत

BJP In Odisha: ओडिशा में नवीन पटनायक का शासन खत्म होने वाला है और कमल खिलने वाला है। बीजेपी को राज्य में बहुमत मिल चुका है।

नई दिल्लीJun 04, 2024 / 11:52 am

Tanay Mishra

BJP crosses majority mark in Odisha

भारत में आज लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के नतीजों का दिन तो है ही और देशभर की जनता की नज़रें भी चुनावी परिणामों पर हैं। वोटों की गिनती जारी है। लेकिन ओडिशा (Odisha) में भी चुनावी परिणामों पर लोगों की नज़रें हैं क्योंकि राज्य में विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ ही हुए थे। ओडिशा में एक बड़ा उलटफेर हो गया है। पिछले 24 साल से ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे बीजू जनता दल (Biju Janta Dal – BJD) के अध्यक्ष नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) का शासन अब खत्म होने वाला है। ओडिशा में कमल खिलने जा रहा है। बीजेपी (BJP) को राज्य में बहुमत मिल गया है। इस समय बीजेपी 76 सीटों पर आगे चल रही है और राज्य में सरकार बनाने के बेहद ही करीब है।

संबंधित विषय:

Hindi News / National News / Odisha Assembly Election Results 2024: ओडिशा में खिलेगा कमल! बीजेपी को मिला बहुमत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.