bell-icon-header
राष्ट्रीय

Delhi New CM Atishi नहीं, ये रहीं भारत की सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री, सुचेता कृपलानी थीं देश की पहली वुमन CM

आतिशी से पहले देश में कई महिला मुख्यमंत्री रहीं हैं जो उनसे छोटी उम्र में ही सीएम बनीं। इस सूची में ओडिशा से लेकर बिहार की मुख्यमंत्री रहीं हैं।

नई दिल्लीSep 17, 2024 / 06:39 pm

स्वतंत्र मिश्र

Delhi New CM Atishi: दिल्ली के मुख्यमंत्री के बतौर जब आतिशी का नाम सामने आया तो एक साथ कई रिकॉर्ड बन गए। एक तो यह कि आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं। दूसरा यह कि वह दिल्ली ही नहीं देश की सबसे युवा महिला मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल हो गईं। लेकिन आपको बता दूं कि आतिशी देश की सबसे युवा महिला मुख्यमंत्री नहीं हैं। उनसे काफी पहले ही सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री बनने का खिताब किस राज्य की मुख्यमंत्री ने हासिल कर लिया था, आइए बताते हैं।

आतिशी 43 वर्ष की उम्र में बनीं मुख्यमंत्री

गोवा की मुख्यमंत्री शशिकला काकोडकर (Shashikala Kakodkar, the youngest women CM in India) के नाम सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। वह सिर्फ 38 साल की उम्र में ही राज्य की की पहली महिला सीएम बनीं। आतिशी इस लिहाज से उनसे उम्र में काफी बड़ी है। आतिशी 8 जून 1981 को पैदा हुईं। आतिशी की उम्र 43 वर्ष है।

सुचेता कृपलानी देश की पहली महिला मुख्यमंत्री

आतिशी से देश में पहले कई महिला मुख्यमंत्री रहीं हैं जो उनसे छोटी उम्र में ही ओडिशा की मुख्यमंत्री बन गईं। ओडिशा की नंदिनी सत्पथी (Nandini Satpathy, Former Chief Minister of Odisha) महज 41 साल की उम्र में मुख्यमंत्री बनीं थीं। ओडिशा में अब तक एक ही बार महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। वहीं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं मायावती (Mayawati, Ex CM of Uttar Pradesh) ने सिर्फ 39 वर्ष में ही यह मुकाम हासिल किया था। बसपा नेता कुमारी मायावती से पहले उत्तर प्रदेश की महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी (Sucheta Kripalani, First women CM of India) बनीं थीं। सुचेता कृपलानी भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल किया था। सुचेता कृपलानी की मुख्यमंत्री बनने के समय 55 वर्ष की उम्र थी।

राबड़ी 42 वर्ष तो जयललिता 43 में बनी थीं मुख्यमंत्री

कम उम्र में महिलाओं द्वारा पद संभालने में राबड़ी देवी (Rabri Devi, Ex Cm of Bihar) का नाम भी शुमार है। वह चारा घोटाले केस में भ्रष्टाचार के आरोप में लालू यादव के जेल जाने के बाद मुख्यमंत्री बनींं थीं। उस समय उनकी उम्र 42 साल थी। वहीं जयललिता (J. Jayalalithaa, Former CM of Tamilnadu) ने 43 वर्ष में तमिलनाडु की सबसे युवा और पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल किया। भाजपा की उमा भारती (Uma Bharti, Ex CM of Madhya Pradesh) ने 44 वर्ष की उम्र में मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थीं।

यह भी पढ़ेंDelhi New CM Atishi: दिल्ली बना सबसे ज्यादा महिला मुख्यमंत्री देने वाला राज्य, आतिशी बनीं देश की 17वीं वूमन सीएम, यहां देखें पूरी लिस्ट

संबंधित विषय:

Hindi News / National News / Delhi New CM Atishi नहीं, ये रहीं भारत की सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री, सुचेता कृपलानी थीं देश की पहली वुमन CM

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.