scriptमस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे चाचा को भतीजे ने मारी गोली, चोरी करने पर की थी पीटाई | Nephew shot uncle who was returning from mosque in delhi | Patrika News
राष्ट्रीय

मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे चाचा को भतीजे ने मारी गोली, चोरी करने पर की थी पीटाई

Nephew shot uncle: दिल्ली के शक्ति विहार इलाके में एक युवक ने अपने चाचा को उस समय गोली मार दी, जब वह मस्जिद से नमाज पढ़कर वापस लौट रहा था।

Nov 26, 2023 / 05:48 pm

Prashant Tiwari

 Nephew shot uncle who was returning from mosque in delhi

 

दिल्ली के शक्ति विहार इलाके में एक युवक ने अपने चाचा को उस समय गोली मार दी, जब वह मस्जिद से नमाज पढ़कर वापस लौट रहा था। गोली मारने के बाद आरोपी भतीजा फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक ने अपने चाचा को इसलिए गोली मार दी क्योंकि चाचा ने उसे चोरी करते हुए पकड़ लिया था और उसकी पीटाई कर दी थी। हालांकि आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है लेकिन उम्मीद है कि वह जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, घायल इमरान फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

बैट्रियां चुराने की कोशिश में पकड़ा गया था शोएब

दिल्ली में हुए इस गोलीकांड की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हमें जानकारी मिली की शनिवार को दिल्ली के शक्ति विहार इलाके में बदला लेने के लिए युवक को गोली मारी गईहै। जब हम वहां पहुंचे तो युवक को एक गोली लगी थी और अभी वो खतरे से बाहर हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले शोएब ने अपने चाचा के स्क्रैप गोदाम से कुछ बैट्रियां चुराने की कोशिश की थी। जब वो पकड़ा गया तब उसकी पिटाई हुई थी। इसके बाद बदला लेने के लिए शोएब ने ऐसा किया।

 

नमाज पढ़ कर वापस लौट रहा था इमरान

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी का नाम शोएब उर्फ बब्बर है। उसके चाचा रात को करीब 8 बजे जैसे ही मस्जिद से नमाज पढ़ कर निकलने भतीजे ने उनपर बंदूक तान दिया। यह देख कर इमरान भागने लगा। लेकिन बब्बर ने उनपर गोली चला दी। गोली इमरान की पीठ में लगी। इमरान को शक्ति विहार के गली नंबर 8 में गोली मारी गई थी।

लोगों ने की आरोपी की पीटाई

यह भी बताया जा रहा है कि गोली चलाने के बाद लोगों ने बब्बर को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी है। पुलिस ने आऱोपी पर हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अभी इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। आरोपी को पकड़ने की सभी कोशिशें जारी हैं।

Hindi News/ National News / मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे चाचा को भतीजे ने मारी गोली, चोरी करने पर की थी पीटाई

ट्रेंडिंग वीडियो