राष्ट्रीय

म्यांमार का सैन्य विमान हुआ मिजोरम में क्रैश, 6 लोग घायल

Myanmar Army Plane Crash: म्यांमार के सैन्य विमान के साथ आज एक हादसा हो गया। यह विमान भारत में क्रैश हो गया।

Jan 23, 2024 / 01:39 pm

Tanay Mishra

Myanmar army plane crash

म्यांमार (Myanmar) के सैन्य विमान के साथ आज, मंगलवार, 23 जनवरी को एक हादसा हो गया। यह सैन्य विमान भारत (India) में क्रैश हो गया। यह हादसा मिजोरम (Mizoram) के लेंगपुई (Lengpui) शहर में हुआ और म्यांमार की सेना का जो विमान क्रैश हुआ, वो लेंगपुई एयरपोर्ट पर हुआ। इस सैन्य विमान में 14 लोग सवार थे। पिछले कुछ समय से म्यांमार की सेना, जिसे म्यांमार जुंटा भी कहते हैं, काफी परेशानियों से जूझ रही है। इसकी वजह है म्यांमार में विद्रोही गुटों की बगावत। इससे म्यांमार की जनता को भी काफी नुकसान हो रहा है।


6 लोग हुए घायल

म्यांमार का जो सैन्य विमान आज म्यांमार के लेंगपुई एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ, उसमें सवार 14 लोगों में से 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को लेंगपुई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों में विमान का पायलट भी शामिल है।

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


किस वजह से मिज़ोरम आया था म्यांमार का सैन्य विमान?

दरअसल म्यांमार के कई सैनिक शरण के लिए मिज़ोरम में हैं। म्यांमार का सैन्य विमान उन्हीं सैनिकों के एक ग्रुप को वापस ले जाने के लिए आया था।

यह भी पढ़ें

इज़रायल दो महीने तक गाज़ा पर नहीं करेगा बमबारी! हमास को माननी होगी यह शर्त….

Hindi News / National News / म्यांमार का सैन्य विमान हुआ मिजोरम में क्रैश, 6 लोग घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.