मैरांग में यू तिरोट सिंग मेमोरियल सिविल अस्पताल की चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी पिंसुक मारबानियांग ने बताया कि नामडोंग गांव में एक अंतिम संस्कार समारोह में भोजन के बाद 28 जून की शाम से मरीजों का अस्पताल में आना शुरू हो गया था। उन्होंने कहा कि शुरू में 10 लोग दस्त और उल्टी की शिकायत लेकर अस्पताल आए थे। उन्हें तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई।
मारबानियांग ने कहा कि अगली सुबह लोगों की संख्या में वृद्धि हुई और 40 या उससे अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हुए जिनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल थे जिनमें दस्त और उल्टी के समान लक्षण थे। ये सभी मरीज एक ही अंतिम संस्कार समारोह में गए थे। हमें संदेह है कि यह फूड पॉइज़निंग का मामला है, उन्होंने कहा कि अधिकांश मरीज खतरे से बाहर हैं और कई को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, हालांकि अभी भी अस्पताल में अन्य लोग भर्ती हैं।