bell-icon-header
राष्ट्रीय

2024 में कहर बनकर टूटा मानसून, देशभर में लील ली 1,492 जानें

IMD: 2024 के मानसून सीजन में मौसम की घटनाओं के कारण भारत में 1,492 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार बाढ़ और बर्षा जनित घटनाओं के कारण 895 लोगों की मौत हुई है जबकि मानसून के मौसम में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 597 लोगों की मौत हुई है।

नई दिल्लीOct 01, 2024 / 08:50 pm

Ashib Khan

Monsoon Death: साल 2024 का दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन सोमवार को आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया। इस बार भारत में 934.8 मिमी बर्षा दर्ज की गई है। वहीं भारत मौसम विभाग ने 2024 के मानसून सीजन में मौसम की घटनाओं में मरने वालों का आंकड़ा भी जारी कर दिया है। आंकड़ों के अनुसार 2024 के मानसून सीजन में मौसम की घटनाओं के कारण भारत में 1,492 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार बाढ़ और वर्षा जनित घटनाओं के कारण 895 लोगों की मौत हुई है जबकि मानसून के मौसम में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 597 लोगों की मौत हुई है।

मानसून में इतनी हुई घटनाएं

IMD ने बताया कि देश में 2024 के मानसून के दौरान 525 भारी वर्षा की घटनाएं (115.6 मिमी और 204.5 मिमी के बीच वर्षा) जो कि पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक और 96 अत्यंत भारी वर्षा की घटनाएं (204.5 मिमी से अधिक) हुईं है। वहीं आंकड़ों के मुताबिक गर्मी के शुरुआती दिनों में 17 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 13 झारखंड में और 4 मौत राजस्थान में हुई है। 

असम और MP में बाढ़ और बारिश के कारण हुई इतनी मौत

आईएमडी के अनुसार असम और मध्य प्रदेश में बाढ़ और भारी बारिश के कारण क्रमशः 102 और 100 मौतें दर्ज की गईं। राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ और भारी बारिश के परिणामस्वरूप 13 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से सबसे अधिक मौतें 189 हुईं है, इसके बाद उत्तर प्रदेश में 138, बिहार में 61 और झारखंड में 53 की मौत हुई है। 

जून में 11 प्रतिशत कम हुई बारिश

देश में जून में 11 प्रतिशत कम वर्षा हुई, जुलाई में 9 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई, अगस्त में 15.3 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई तथा सितम्बर में 11.6 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। 
यह भी पढ़ें

Haryana Chunav: ‘बापू तू तो सेहत के लिए हानिकारक है’, Shivraj Singh ने ‘पिता-पुत्र’ पर यूं बोला हमला

Hindi News / National News / 2024 में कहर बनकर टूटा मानसून, देशभर में लील ली 1,492 जानें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.