bell-icon-header
राष्ट्रीय

monsoon update: राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में ला नीना कराएगी झमाझम बारिश, जानिए आपके राज्य में कब तक होगी मॉनसून 2024 की पहली बारिश

monsoon update today:मानसून ने अंडमान सागर में दस्तक दे दी है। इसके साथ what is monsoon season की शुरुआत हो गई है। इसे अब india monsoon map पर देखा जा सकता है और ​southwest monsoon over india की direction क्या है?

नई दिल्लीMay 21, 2024 / 04:49 pm

Anand Mani Tripathi

monsoon 2024 भारत में मानसूनी बारिश समय से पहले दस्तक देने जा रही है। अंडमान में मानसून प्रवेश कर चुका है और अब केरल पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। मानसून जिस गति से आगे बढ़ रहा है उससे 31 मई से 1 जून के बीच पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है। केरल में मॉनसून जून की पहली तारीख में आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी दस्तक दे सकता है।
what is monsoon season: मानसून क्या है?
हिन्द महासागर एवं अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर जून से सितंबर तक आने वाली हवाओं को मानसून कहते हैं। इसके कारण भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान व श्रीलंका सहित कई देशा में भारी बारिश होती है। यह सिर्फ इन्हीं चार महीनों में सक्रिय रहती हैं। इस समय का monsoon season कहा जाता है।
इस मॉनसून होगी ज्यादा बारिश
मौसम विभाग ने बताया है कि इस साल मॉनसून ज्यादा बेहतर रहने वाला है। देश में इस बार बारिश औसत से ज्यादा होने जा रही है। ला नीना का इस बार मानसून पर बड़ा प्रभाव पड़ने जा रहा है। इसके कारण देश के कई प्रदेशों में झमाझम बारिश होने जा रही है। इस साल भारत में ला नीना का असर जून से ही दिखने लगेगा। इस साल बारिश भी ज्यादा होगी और ठंडक भी बढ़ेगी।
क्या है लानीना जो ला रही है बारिश ?
मौसम विभाग के अनुसार जब पूर्वी प्रशांत महासागर क्षेत्र के सतह पर निम्न हवा का दबाव होता है तो इस स्थिति को ला नीना कहा जाता है। इससे समुद्री सतह का तापमान बहुत ही कम हो जाता है। इसका प्रभाव दुनिया के तापमान पर पड़ता है। ला नीना नौ महीने से लेकर साल भर की अवधि तक रह सकता है।
Monsoon In Kerala
किस राज्य में कब पहुंचेगा मॉनसून?
मौसम विभाग ने केरल समेत अन्य राज्यों में मॉनसून के दस्तक की संभावित तारीख बता दी है। जिसके अनुसार मॉनसून बिहार में 16 जून,पश्चिम बंगाल में 13 जून और उत्तर प्रदेश में 29 जून तक आ सकता है। यहां देखें पूरी लिस्ट
राज्य मॉनसून आने की संभावित तारीख
केरल 1 जून
तमिलनाडु 1 जून
कर्नाटक 1 जून
आंध्रप्रदेश 5 जून
ओडिशा 10 जून
पश्चिम बंगाल13 जून
सिक्किम 15 जून
झारखंड 16 जून
बिहार 16 जून
छत्तीसगढ़ 16 जून
मध्य प्रदेश 16 जून
गुजरात 19 जून
राजस्थान 29 जून
उत्तर प्रदेश 29 जून
हिमाचल जुलाई
जेके 2 जुलाई
पंजाब 2 जुलाई
हरियाणा 2 जुलाई
दिल्ली 2 जुलाई
चंडीगढ़ 2 जुलाई

Hindi News / National News / monsoon update: राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में ला नीना कराएगी झमाझम बारिश, जानिए आपके राज्य में कब तक होगी मॉनसून 2024 की पहली बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.