bell-icon-header
राष्ट्रीय

मोदी सरकार अब लड़कियों को लगवाएगी कैंसर रोकने की फ्री वैक्सीन

Budget 2024: मोदी सरकार अब लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर रोकने के लिए मुफ्त टीकाकरण कराएगी। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।

Feb 01, 2024 / 01:53 pm

Anand Mani Tripathi

budget 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले पेश किए गए इस बजट में सभी वर्ग का ख्याल रखा गया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण स्वास्थ्य सुविधा में लड़कियों के लिए मुफ्त टीकाकरण का एलान किया। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9 से 14 साल की लड़कियों का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा। इसका बड़े पैमाने पर एक अभियान शुरू किए जाएंगे।
टीकाकरण अभियान की शुरुआत मिशन ‘इंद्रधनुष’ के अंतर्गत किया जाएगा। वित्तमंत्री ने यह भी एलान किया कि अब देश की सभी आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को आयुष्मान भारत योजना कवर दिया जाएगा।

सरवावैक नाम से टीका बनाएगी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
कोरोना काल में थोक में टीका बना चुकी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया सरवावैक नाम से टीका बनाएगी। यह टीका HPV के चार उपभेदों – 16, 18, 6 और 11 से सुरक्षा देता है। अब इस वैक्सीन की कीमत भी 400 रुपए तक हो जाएगी। पहले यह 3300 रुपए तक मिल रही थी।

सिक्किम सरकार ने शुरू की मुहिम
सिक्किम सरकार ने इस दिशा में सबसे पहले मुहिम शुरू की। उन्होंने 2016 में GAVI नाम के वैक्सीन खरीदकर और 9 से 14 साल की उम्र वाली लड़कियों को लगाए। अब सिक्किम सरकार इस कार्यक्रम के अंदर 97 फीसदी लड़कियों का टीकाकरण कर चुकी है। दिल्ली सरकार ने भी लगभग सिक्किम की तरह कार्यक्रम शुरू किया लेकिन यहां एक सरकारी अस्पताल में ही टीका उपलब्ध होने के कारण सफलता नहीं मिली।

 

 

यह भी पढ़ें

सेना के लिए भारत खरीद रहा 1000 एयरक्राफ्ट, चीन और पाकिस्तान को सीधी चुनौती

संबंधित विषय:

Hindi News / National News / मोदी सरकार अब लड़कियों को लगवाएगी कैंसर रोकने की फ्री वैक्सीन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.