राष्ट्रीय

मिजोरम की टीवी एंकर बनी विधायक, पहली बार विधानसभा पहुंची तीन महिलाएं

3 women candidates win election : मिजोरम ने सोमवार को इतिहास रचा, जब पहली बार तीन महिला उम्मीदवार 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनी गईं।

Dec 05, 2023 / 08:53 am

Anand Mani Tripathi

Mizoram Woman Mla Mizoram Election Results : मिजोरम विधानसभा चुनाव ने पार्टी ही नहीं बदली बल्कि परिपाटी भी बदली है। पहली बार पूर्वोत्तर के इस राज्य में तीन महिलाएं विधायक चुनी गई हैं। मिजोरम में विधानसभा सदस्यों की संख्या 40 है। इसमें अब तीन महिलाए भी अपनी विधानसभाओं का नेतृत्व करती दिखाई देंगी।

ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट की उम्मीदवार लालरिनपुई ने लुंगलेई पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। इसी पार्टी की उम्मीदवार और टेलीविजन एंकर बेरिल वन्नेइहसांगी आइजावी दक्षिण-3 सीट से चुनी गईं। इसके अलावा मिजो नेशनल फ्रंट की प्रावो चकमा ने वेस्ट तुइपुई सीट से जीत हासिल की।

लालरिनपुई और प्रावो ने कांग्रेस पुरुष उम्मीदवारों को हराया जबकि बैरिल वन्नेइहसांगी ने अपनी एमएनएफ प्रतिद्वंद्वी को हराया। ईसाई बहुल मिज़ो समाज में पितृसत्तात्मक संस्कृति है। मिजोरम के मुख्य राजनीतिक दलों ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में शायद ही महिला उम्मीदवारों को नामांकित किया हो। 2013 और 2018 में कोई महिला उम्मीदवार चुनाव नहीं जीती थी।

16 महिला उम्मीदवारों ने लड़ा था चुनाव
मिजोरम में सात नवंबर को हुए चुनाव में कुल 174 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इसमें 16 महिलााएं थी। 2018 में 209 उम्मीदवारा थे। इसमें 18 महिलाएं थी। 2013 में 136 उम्मीदवार थे। इसमें महज छह महिलाओं ने चुनाव लड़ा था। मिजोरम में विधायिका के लिए चुनी गई पहली महिला (1972 में 30 सदस्यीय विधायिका के साथ केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था) पीपुल्स कॉन्फ्रेंस की एल. थानमावी थीं।

Hindi News / National News / मिजोरम की टीवी एंकर बनी विधायक, पहली बार विधानसभा पहुंची तीन महिलाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.