राष्ट्रीय

Maharashtra election: ‘पड़ोसी देशों से ज्यादा भुखमरी है हमारे देश में’, Akhilesh Yadav ने ऐसा क्यों कहा

Akhilesh Yadav: यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि जो भुखमरी में सबसे ज्यादा भुखमरी के देश हैं, उन पांच देशों में सबसे ऊपर हमारा भारत दिखाई दे रहा है।

मुंबईOct 19, 2024 / 03:29 pm

Ashib Khan

Akhilesh Yadav In Maharashtra

Maharashtra election: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव (Maharashtra election) की तारीख का ऐलान होने के बाद राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने महाराष्ट्र के धुले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महायुति और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि उन लोगों ने दावा किया था कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। लेकिन जब सूची निकल रही है तो आज हमारा देश जो भुखमरी के आंकड़े आए है, जो भुखमरी में सबसे ज्यादा भुखमरी के देश हैं, उन पांच देशों में सबसे ज्यादा ऊपर कोई देश दिखाई दे रहा है तो वह भारत दिखाई दे रहा है। 

‘बीजेपी के लोगों ने किया बंदरबांट’

अगर मेरे आंकड़े गलत नहीं है तो हमारे पड़ोसी देश हमसे अच्छा काम कर रहे हैं, वहां कोई भुखमरी नहीं है, लेकिन हमारे देश में उन देशों से ज्यादा भुखमरी है। जहां माहाराष्ट्र को खोखला किया है, वहीं पिछले लोकसभा चुनाव के बाद ये बीजेपी के गठबंधन के लोग हार की हताश में है। हार की हताश इतनी है कि इन्होंने पैसों का बंदरबांट किया है। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के निर्माण में भ्रष्टाचार किया। महाराष्ट्र की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। 

‘सपा ने मांगी 12 सीटें’

अखिलेश यादव ने कहा कि MVA में समाजवादी पार्टी ने 12 सीटें मांगी है। दो विधायक हमारे है और हम वो लोग है जो कभी-कभी कम सीटों पर भी संतुष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी महाराष्ट्र में मजबूती से चुनाव लड़ रही है। प्रत्याशियों के ऐलान के सवाल पर उन्होंने कहा कि घोषणा इसलिए किया है कि कम से कम हमारी पार्टी की ताकत तो दिखाई दे। इस बार किसी भी तरह की देरी नहीं करना चाहते। जहां पार्टी मजबूत हैं वहां हमने उम्मीदवार दे दिए।

सपा ने इन सीटों पर उतारे उम्मीदवार

बता दें कि सपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने पांच प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इनमें सपा ने शिवाजी नगर से अबू आजमी, भिवंडी पूर्व से रईस शेख, भिवंडी पश्चिम से रियाज आजमी, मालेगांव से साईं-ए-हिंद और धुले सिटी से इरशाद जागीरदार को उम्मीदवार बनाया गया है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra assembly election 2024: सीट बंटवारे को लेकर MVA में घमासान! संजय राउत को लेकर अब ये क्या बोल गए नाना पटोले

Hindi News / National News / Maharashtra election: ‘पड़ोसी देशों से ज्यादा भुखमरी है हमारे देश में’, Akhilesh Yadav ने ऐसा क्यों कहा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.