71 को फिर मौका, तीन का टिकट कटा
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी सीट से टिकट दिया गया है। पिछले चुनाव में उनका टिकट कट गया था। भाजपा की सूची के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे कंकावली से चुनाव लड़ेंगे। शिंदे सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल एक बार फिर से कोथरूड सीट से उतरेंगे। लोकसभा चुनाव हारे सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर से चुनाव लड़ेंगे। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की पुरानी सीट फूलांब्री से अनुराधा चव्हाण को टिकट दिया गया है। मुंबई शहर की 16 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं जिनमें 14 को फिर से मौका दिया गया है। मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार वांद्रे पश्चिम से और मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा मालाबार हिल से फिर मैदान में उतारे गए हैं। यह भी पढ़ें