bell-icon-header
राष्ट्रीय

Live Video : बिहार के अररिया में उद्घाटन से पहले ताश के पत्तों की तरह गिरा 12 करोड़ का पुल, देखें Full वीडियो

बिहार के बकरा नदी पर बना 12 करोड़ रुपए का पुल उद्घाटन से पहले ही ढह गया है। इसके साथ ही अब भ्रष्टाचार की बात फिर शुरू हो गई है। गौरतलब है कि इस तरह से 2023 और 2022 में उद्घाटन से पहले ही दो पुल गिर चुके हैं।

पटनाJun 18, 2024 / 06:17 pm

Anand Mani Tripathi

बिहार के अररिया जिले में मंगलवार को बकरा नदी पर बना पुल धंस गया। 12 करोड़ से निर्मित इस पुल का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ था। स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल ने इसे भ्रष्टाचार की भेंट बताया है। बताया जाता है कि सिकटी प्रखंड स्थित बकरा नदी के पड़रिया घाट पर 12 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया गया था। मंगलवार को पुल के दो से तीन पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया। पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के लोग मौके पर पहुंच गए हैं और प्रशासन की टीम भी आ गई है। यह पुल सिकटी और कुर्साकांटा प्रखंड को जोड़ने वाला था।
स्थानीय भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल ने पुल निर्माण के लिए काफी प्रयास किए थे। पुल गिरने की सूचना पर वह भी घटनास्थल पहुंच गए। भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल ने आरोप लगाया है कि यह पुल पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। यह पुल दो प्रखंडों को सीधे जोड़ने का माध्यम बनता, लेकिन उद्घाटन के पहले ही नदी में समा गया। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा यह पुल बनाया गया था। जमीन पर ही पिलर गाड़कर तैयार किया गया था। एप्रोच रोड भी अभी नहीं बना था। 2020 में भी इस नदी पर बना एक पुल ऐसे ही ढह गया था।
गौरतलब है करीब एक साल पहले भागलपुर जिले में बना पुल भी ढह गया था। इसे गंगा नदी पर सरकार ने आम आवागमन के लिए बनाया था। अगवानी सुल्तानगंज के बीच यह पुल 1700 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया था।

संबंधित विषय:

Hindi News / National News / Live Video : बिहार के अररिया में उद्घाटन से पहले ताश के पत्तों की तरह गिरा 12 करोड़ का पुल, देखें Full वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.