राष्ट्रीय

Tata Trust नए चेयरमैन Noel Tata की कितनी है संपत्ति, पत्नी और बच्चे कौन हैं, सिर्फ एक क्लिक में यहां पाएं पूरी जानकारी

Noel Tata: रतन टाटा के देहांत के बाद टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन नोएल टाटा को बनाया गया। नोएल की पत्नी कौन हैं? उनके कितने बच्चे हैं और क्या करते हैं? नोएल ने कहां से शिक्षा पाई? उनके पास किस देश की नागरिकता है? ऐसे सभी सवालों के जवाब के यहां पढ़िए

नई दिल्लीOct 12, 2024 / 04:57 pm

स्वतंत्र मिश्र

Noel Tata Profile : नोएल टाटा (Noel Tata) को 11 अक्टूबर को टाटा समूह की लोकोपकारी शाखा टाटा ट्रस्ट्स के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। नोएल अपने सौतेले भाई रतन टाटा (Ratan Tata’s half Brother Noel Tata) का स्थान लेंगे। रतन टाटा की 9 अक्टूबर को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। नोएल अपने पिता नवल टाटा (Naval Tata) की दूसरी पत्नी के बेटे हैं। वह पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट बोर्ड और सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। नोएल टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1957 में हुआ था। इस समय वह 67 वर्ष (Noel Tata’s Age) के हैं। उनकी नेटवर्थ 12,455 करोड़ रुपये (Noel Tata’s Net Worth) की है।

नोएल टाटा की शैक्षिक योग्यता

Noel Tata’s Education: नोएल के पास ससेक्स यूनिवर्सिटी (Sussex University, UK) से डिग्री है और उन्होंने बिजनेस स्कूल इनसीड (INSEAD) में अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी कार्यक्रम (IEP) पूरा किया है। टाटा समूह में शामिल होने से पहले, उन्होंने यूके में नेस्ले के साथ काम किया।

नवल और सिमोना टाटा के बेटे हैं नोएल

Noel Tata’s Family Details: नोएल नवल और सिमोन टाटा (Simone Tata) के बेटे हैं। नोएल टाटा का विवाह दिवंगत पालोनजी (Pallonji Mistry) मिस्त्री की बेटी आलू मिस्त्री (Aloo Mistry) से हुआ है, जो कभी टाटा संस (Tata Sons) के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक थे। इस विवाह के जरिए नोएल टाटा एक और बड़े व्यापारिक परिवार मिस्त्री के साथ जुड़ गए। नोएल और आलू के तीन बच्चे हैं- माया (Maya Tata), नेविल (Neville Tata) और लिआ (Leah Tata) जो धीरे-धीरे टाटा समूह के कामकाज में हाथ बंटाना सीख रहे हैं और परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।

नोएल के पास है आयरिश नागरिकता

दिलचस्प बात यह है कि नोएल टाटा (Noel Tata) के पास आयरिश नागरिकता (Irish citizenship) है। यह उनके परिवार के वैश्विक संबंधों का परिणाम हैं लेकिन उनकी पहचान और काम भारत से मजबूती से जुड़े हुए हैं।

नोएल और आलू के हैं तीन बच्चे

नोएल की 39 वर्षीय बेटी लिआ (Leah Tata) टाटा एजुकेशन ट्रस्ट, टाटा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट और सार्वजनिक ट्रस्ट में कार्यरत हैं। उनकी दूसरी बेटी 36 वर्षीय माया (Maya Tata) आरडी टाटा ट्रस्ट के साथ-साथ टाटा एजुकेशन ट्रस्ट और सार्वजनिक ट्रस्ट में कार्यरत हैं जबकि 32 वर्षीय बेटे नेविल (Neville Tata) को टाटा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स (टीआईआईएस) के बोर्ड में नामित किया गया था।

Noel के पास पहले से क्या हैं जिम्मेदारियां

वर्तमान में नोएल घड़ी निर्माता टाइटन (Titan) और टाटा स्टील के उपाध्यक्ष हैं। वह टाटा समूह की खुदरा कंपनी ट्रेंट (ज़ूडियो और वेस्टसाइड के मालिक) और इसकी एनबीएफसी फर्म टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प के अध्यक्ष भी हैं। नोएल वोल्टास के बोर्ड में भी कार्यरत हैं। वह टाटा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक भी हैं। नोएल ने टाटा ग्रुप के साथ यहीं से अपना करियर शुरू किया था। नोएल को जब 2010-11 में नियुक्त किया गया था तब यह अटकलें शुरू हो गईं थीं कि उनको टाटा समूह के प्रमुख के रूप में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के रूप में तैयार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ेंRatan Tata: भारत-चीन युद्ध के चलते रतन टाटा की नहीं हो पाई थी शादी

Hindi News / National News / Tata Trust नए चेयरमैन Noel Tata की कितनी है संपत्ति, पत्नी और बच्चे कौन हैं, सिर्फ एक क्लिक में यहां पाएं पूरी जानकारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.