भगवान के जन्मदिन पर आप अगर अपने घर आंगन में फूलों की रंगोली सजाएंगे। तो यह काफी आकर्षक भी लगेगी और फूलों की खुशबू भी आपके घर में महकेगी। इससे आपके घर का वातावरण भी आनंदित होगा इसलिए। आप रंगों के साथ ही फूलों की रंगोली भी सजा सकती है। हम आपको कुछ फूलों की रंगोली की डिजाइन बता रहे हैं। आप इन्हें बहुत ही आसानी से तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ अलग अलग रंगों के फूल लेने होंगे। जिन्हें कुछ इस तरह से सजाने पर आपका घर आंगन भी काफी आकर्षक और सुंदर नजर आएगा।