bell-icon-header
राष्ट्रीय

International Yoga Day 2024: 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस बार की थीम

International Yoga Day History: इंटरनेशनल योगा डे पहली बार 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने भाषण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाने का प्रस्ताव रखा था।

नई दिल्लीJun 20, 2024 / 09:34 am

Akash Sharma

International Yoga Day 2024 Theme: योग के मामले में भारत विश्व गुरु है। योग हमारे संस्कृति का अहम हिस्‍सा है। शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने के लिए Yoga को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। यह केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी कई फायदे पहुंचाता है। यह तनाव और चिंता को भी दूर करने में मदद करता है।  योग हमारे लिए कितना जरूरी हो गया है ये सभी अच्छे से जानते हैं। योग के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाता है। इस दौरान दुनियाभर के लोग सामूहिक रूप से योगाभ्यास करते हैं। 21 जून को ही इस दिन को मनाने के लिए क्यों चुना गया। इसके पीछे की वजह भी काफी दिलचस्‍प है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्‍व और इसबार की थीम के बारे में- 

कब मनाया जाता है योग दिवस (When is Yoga Day celebrated?)

हर साल दुनिया भर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 June International Yoga Day) मनाया जाता है। Yoga Day मनाने का उद्देश्य योग के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और वैश्विक स्तर पर योग के अभ्यास को प्रोत्साहित करना है।

21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस (why we celebrated international yoga day on 21 June)

योगा डे मनाने के लिए 21 जून का ही दिन निर्धारित करने की एक खास वजह है। 21 जून उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन होता है। इसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं। यह दिन साल का सबसे लंबा दिन मना जाता है। ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन में प्रवेश करता है जिसे योग और अध्यात्म के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया गया।
yoga with PM Modi

योग दिवस का इतिहास History of Yoga Day

इंटरनेशनल योगा डे पहली बार 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। उसी वर्ष 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। बता दें कि इस प्रस्ताव को 177 देशों का समर्थन मिला। पहली बार योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। इस दिन दुनिया भर के लाखों लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। भारत में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के राजपथ पर हुआ, इसमें 35000 से अधिक लोग शामिल हुए।
yoga day interesting facts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम International Yoga Day 2024 Theme

हर साल योग दिवस की एक खास थीम होती है। इस साल योगा डे की थीम महिलाओं पर आधारित है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम महिला सशक्तिकरण के लिए योग (Yoga for Women Empowerment) है।

Hindi News / National News / International Yoga Day 2024: 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस बार की थीम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.