bell-icon-header
राष्ट्रीय

Haryana Assembly Elections: बजरंग पुनिया संग राहुल गांधी से मिली विनेश फोगाट, बनेंगे कांग्रेस की ढाल!

Bajrang Vinesh Met Rahul Gandhi: हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) की तैयारियां जोरों पर है। इसी बीच पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है।

नई दिल्लीSep 04, 2024 / 12:28 pm

Akash Sharma

Vinesh Phogat and Bajrang Punia meets Rahul Gandhi

Bajrang Vinesh Met Rahul Gandhi: हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) की तैयारियां जोरों पर है। इसी बीच पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है। इस मुलाकात चुनाव के समय में हो रही है रही है इसलिए सूत्रों के हवाले से बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को विधानसभा का टिकट मिल सकता है। दोनों पहलवान कांग्रेस की ओर से मैदान में ताल ठोंकते नजर आएंगे।
चुनाव के बीच ये कयास लगाए जा रहे थे कि विनेश को दादरी विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। इन चर्चाओं के बीच वह राहुल गांधी से मिलने पहुंची हैं। इस मुलाकात की फोटो कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स हैंडिल से शेयर की है। इसके बाद दोनों पहवानों का चुनाव के मैदान में उतरना तय माना जा रहा है।

Hindi News / National News / Haryana Assembly Elections: बजरंग पुनिया संग राहुल गांधी से मिली विनेश फोगाट, बनेंगे कांग्रेस की ढाल!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.