राष्ट्रीय

अजब-गजब: जेल में हो रही थी रामलीला, माता सीता की खोज में वानर बने दो कैदी फरार, जानें पूरा मामला

Ajab Gajab: जिले की कारागार से रामलीला (Jail Ramleela) के दौरान दो कैदी फरार हो गए हैं। ये अब चर्चा की विषय बना हुआ है। दोनों कैदी रामलीला में वानर सेना के बंदर बने हुए थे।

नई दिल्लीOct 13, 2024 / 02:14 pm

Akash Sharma

Two prisoners escaped from Haridwar jail during Ramleela

Ajab Gajab: जिले की कारागार से रामलीला के दौरान दो कैदी फरार हो गए हैं। ये अब चर्चा की विषय बना हुआ है। दोनों कैदी रामलीला में वानर सेना के बंदर बने हुए थे। दोनों भगवान राम की वानर सेना में बंदर बने दोनों कैदी माता सीता को खोजने निकले थे। इसके बाद काफी देर के बाद भी वापिस नहीं आने पर पता चला की दोनों खुद ही फरार हो गए। तलाश शुरू की गई तो पता चला कि दोनों कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि दोनों कैदियों की तलाश की जा रही है, जल्द से जल्द दोनों को पकड़ लिया जाएगा।

इन मामलों में बंद थे कैदी

हरिद्वारा के SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि सुबह 6.30 बजे के आस-पास कंट्रोल रूम के माध्यम से हमें ये सूचना प्राप्त हुई थी कि दो कैदी, जिसमें से एक सजायाफ्ता और एक अंडर ट्रायल था, यहां से रात में सीढ़ी लगाकर फरार हो गए हैं। SSP ने बताया कि कल यहां पर शाम के समय में रामलीला का कार्यक्रम चल रहा था। उसी का फायदा उठाकर यहां कंस्ट्रक्शन साइट पर एक सीढ़ी पड़ी थी, उसी सीढ़ी को दीवार पर लगाकर ये दोनों कैदी रात में यहां से निकले हैं।
आज सुबह जब सूचना दी गई, तो निर्धारित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनकी तलाशी करके जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों में से एक कैदी पंकज पूर्व में 302 के तहत सजायाफ्ता है, वह मंगलौर में हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी है। दूसरा कैदी रामकुमार है, जो अभी अंडर ट्रायल में चल रहा है, उसे अपहरण के केस में पकड़ा गया था।

Hindi News / National News / अजब-गजब: जेल में हो रही थी रामलीला, माता सीता की खोज में वानर बने दो कैदी फरार, जानें पूरा मामला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.