scriptGold Price Today: त्योहारी सीजन से पहले अचानक बढ़े सोने के दाम, जानिए 10 ग्राम गोल्ड की कीमत | Gold Price Today: Gold reaches all-time high, becomes costlier by Rs 2914, know the price of 10 grams of gold | Patrika News
राष्ट्रीय

Gold Price Today: त्योहारी सीजन से पहले अचानक बढ़े सोने के दाम, जानिए 10 ग्राम गोल्ड की कीमत

Gold Price Today: त्योहारी सीजन से पहले सोना खरीदारों को बड़ा झटका लगा है। सोमवार को गोल्ड ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इसकी कीमतों में दस दिन में 2914 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

नई दिल्लीSep 24, 2024 / 08:57 am

Shaitan Prajapat

Gold Silver Rate Today
Gold Price Today: त्योहारी सीजन से पहले सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका लगा है। सोमवार को सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इसकी कीमतों में दस दिन में 2914 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 440 रुपए बढक़र 74,533 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसके दाम 74,093 रुपए प्रति दस ग्राम थे। दूसरी ओर चांदी की कीमत में गिरावट आई है। यह 508 रुपए कम होकर 88,409 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। अमरीकी केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दरों में कटौती के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना ऑलटाइम हाई 2628 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है। इससे भारत में भी कीमतों में तेजी आई है।

ऐसी बढ़ी कीमत (आईबीजे की दरें)

दिन कीमत
10 सितंबर 71,619
11 सितंबर 72,022
12 सितंबर 71,909
13 सितंबर 72,945
16 सितंबर 73,694
17 सितंबर 73,505
18 सितंबर 73,054
19 सितंबर 73,202
20 सितंबर 73,705
23 सितंबर 74,533
(कीमत रुपए में, 24 कैरेट/10 ग्राम गोल्ड)
यह भी पढ़ें

IRDAI ने बदले Health Policy के नियम, पुरानी पॉलिसी पर भी मिलेगा लाभ, चेक कीजिए और क्या मिलेगा फायदा?


किस शहर में कितनी

जयपुर 76,600
इंदौर 76,450
नई दिल्ली 76,300
मुंबई 76,150
(कीमत रुपए में, 24 कैरेट/10 ग्राम गोल्ड)

शेयर बाजार ने भी बनाया रिकॉर्ड

अमरीका में ब्याज दरें घटने से विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार पर टूट पड़े हैं। सोमवार को लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स-निफ्टी नए ऑल-टाइम हाई पर बंद हुए। सेंसेक्स 384 अंक चढक़र 84,928 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 148 अंक की तेजी के साथ 25,939 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स 85,000 तो निफ्टी 26,000 का स्तर पार करने की दहलीज पर है।

Hindi News/ National News / Gold Price Today: त्योहारी सीजन से पहले अचानक बढ़े सोने के दाम, जानिए 10 ग्राम गोल्ड की कीमत

ट्रेंडिंग वीडियो