रायबरेली से नहीं इस सीट से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी 2024 में अपना पहला चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन वह अपना पहला चुनाव रायबरेली से नहीं बल्कि केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव से लड़ सकती हैं। इस बात का दावा दमन और दीव के कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल ने किया है। रविवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रियंका गांधी इस केंद्र शासित प्रदेश से संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं और पार्टी के आलाकमान ने उन्हें इसके लिए डेटा इकट्ठा करने के लिए कहा है।
प्रियंका के दमन जाने से कांग्रेस को गुजरात में फायदा
केतन पटेल ने कहा कि प्रियंका गांधी दमन और दीव से संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं। मैं इस प्रस्ताव का स्वागत करता हूं। आलाकमान ने हमें डेटा संग्रह की जिम्मेदारी दी है। प्रियंका जी के आने से पूरा दक्षिण गुजरात जो हमेशा कांग्रेस के साथ रहा है और सौराष्ट्र जो दीव से सटा हुआ है, उसे यहां फायदा होगा।
जल्द आ सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट
कांग्रेस सूत्रों के माने तो बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आने के बाद से कांग्रेस गठबंधन प्रेशर में आ गया है। इस प्रेशर को कम करने के लिए कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन भी अपनी पहली लिस्ट जल्द ही अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।