राष्ट्रीय

दिल्ली से मुंबई जा रहा विस्तारा का विमान बीच रास्ते से लौटा वापस

विस्तारा एयरलाइन की मुंबई उड़ान यूके 951 फ्लाइट में टेक-ऑफ के तुरंत बाद एक तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद पायलट ने दिल्ली वापस लौटने का फैसला किया। DGCA ने इसकी जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

Sep 06, 2022 / 08:19 am

Mahima Pandey

Delhi-Mumbai Vistara flight returns midway after whistling sound in cockpit

विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट सोमवार को बीच रास्ते से ही दिल्ली वापस लौट आई। बोइंग 737 विमान के कॉकपिट के दाईं ओर ‘सीटी’ की आवाज सुनाई दिए जाने के बाद पायलट ने ये फैसला लिया। DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं, जबकि विमान की जब शुरुआती जांच हुई थी तो कोई खामी नहीं देखी गई थी। विस्तारा – टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड (SIA) की एक जॉइन्ट वेंचर है। कंपनी ने भी इस संबंध में जानकारी दी है।

कंपनी ने कहा, “विस्तारा की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट यूके 951 दिल्ली वापस आ गई क्योंकि कॉकपिट में दाईं ओर से सीटी की आवाज सुनाई दी थी। विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई है।”

कंपनी ने उड़ान की वापसी की पुष्टि करते हुए कहा कि पायलट ने उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद वापसी का फैसला किया। कंपनी ने कहा, “एहतियातन पायलटों ने वापस लौटने का फैसला किया और विमान दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया।” यात्रियों के लिए इसके बाद दूसरे विमान से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें

अब सुबह उदयपुर से उड़कर पहुंच सकेंगे जयपुर, एक और उड़ान होगी शुरू


इससे पहले पिछले हफ्ते दिल्ली से नासिक जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट में टेकऑफ के बाद अचानक आई खराबी के बाद फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा था। DGCA के मुताबिक, स्पाइस जेट B737 फ्लाइट SG 8363 ने पिछले हफ्ते गुरुवार को सुबह 6:57 बजे दिल्ली से नासिक के लिए उड़ान भरी थी। हवा में ही ऑटो पायलट सिस्टम में खराबी के बाद फ्लाइट को दिल्ली की ओर वापस मोड़ दिया गया था।

Hindi News / National News / दिल्ली से मुंबई जा रहा विस्तारा का विमान बीच रास्ते से लौटा वापस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.