खड़गे के नाम की चर्चा
शिवसेना और अन्य पार्टियां नीतीश कुमार को गठबंधन के संयोजक बनाना चाहती है। लेकिन बिहार के सीएम ने यह जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया हैं। इसके बाद जदयू ने सुझाव दिया है कि कांग्रेस से संयोजक बनना चाहिए। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम के कयास लगाए जा रहे है। नीतीश कुमार का कहना है कि वह सिर्फ एकता के लिए काम करना चाहते हैं। उनकी संयोजक बनने की कोई मंशा नहीं है।
मुंबई में होने वाली मीटिंग में होगा बड़ा ऐलान
अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को INDIA गठबंधन के संयोजक बनाए जाने की खबरे आ रही है। सूत्रों के अनुसार दूसरे प्रमुख दलों के 11 नेताओं को सह-संयोजक बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली मीटिंग में इसका ऐलान किया जा सकता है। इसी दौरान INDIA गठबंधन के लोगो का भी अनावरण किया जाएगा। देश की राजधानी दिल्ली में इसका मुख्यालय स्थापित करने का ऐलान किया जाएगा। की घोषणा भी की जा सकती है।