राहुल गांधी के नेतृत्व का नहीं कोई तोड़
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में दो साल पहले 4 हजार किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा और फिर 6,600 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का फल है, जिसकी मदद से हमें जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं, सरोकारों और आकांक्षाओं को जानने में मदद मिली।
प्रियंका गांधी को किया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रियंका गांधी को खास तौर पर बधाई देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी जोरदार प्रचार किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात को सबके सामने रखा कि जहां-जहां से भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरी, वहां पर कांग्रेस पार्टी के वोट प्रतिशत और सीटों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि मणिपुर जहां से न्याय यात्रा शुरू हुई। वहां हम दोनों सीटें जीते। नागालैंड, असम, मेघालय जैसे उत्तर-पूर्व के कई राज्यों में हमे सीटें मिली। महाराष्ट्र में हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे।
INDIA गठबंधन के साथी दलों की सराहना की
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने इंडिया गठबंधन के साथी दलों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में सभी सहयोगी दलों ने अहम भूमिका निभाई, हर पक्ष ने यथासंभव योगदान दिया। एक स्वर में साथ रहे। बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, “चुनाव के बाद हमारी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होती है और स्थिति का विश्लेषण करती है। राहुल गांधी का यह 5वां कार्यकाल है। वह एक वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें संसदीय दल का नेता होना चाहिए।