bell-icon-header
राष्ट्रीय

Chandrayaan 3: क्या 14 दिन और सोयेगें लैंडर और रोवर? ISRO ने दिया बड़ा अपडेट

Chandrayaan3: इसरो ने चंद्रयान 3 मिशन को लेकर बड़ा अपड़ेट दिया है। इसरो के मुताबिक, 6 अक्टूबर को अगले चंद्र सूर्यास्त तक विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को एक्टिव करने की कोशिश जारी रखेगा।

Sep 24, 2023 / 09:00 am

Shivam Shukla

Chandrayaan3

चांद की सतह पर कई तरह के खनिज मौजूद

बता दें कि रोवर प्रज्ञान ने पता लगाया कि चांद पर सल्‍फर के साथ ही एल्यूमीनियम, लोहा, कैल्शियम, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज समेत कई दूसरे तत्व भी मौजूद हैं। यही नहीं प्रज्ञान ने खोज करके बताया कि चांद पर ऑक्सीजन का प्रचुर भंडार मौजूद है। हालांकि, ये गैसीय रूप में मौजूद नहीं है।

इसके अलावा चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने चांद की ऊबड़-खाबड़ सतह पर रॉक-एंड-रोल करते हुए 28 अगस्‍त को पता लगाया था कि चंद्रमा की सतह में कई खनिज प्रचुर मात्रा में है। रोवर प्रज्ञान में लेजर प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी पेलोड लगा हुआ है। ये उपकरण शक्तिशाली लेजर्स का इस्‍तेमाल करके चट्टानों को प्लाज्मा में तोड़ता है।

संबंधित विषय:

Hindi News / National News / Chandrayaan 3: क्या 14 दिन और सोयेगें लैंडर और रोवर? ISRO ने दिया बड़ा अपडेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.