bell-icon-header
राष्ट्रीय

NDA की नई सरकार में शामिल होते ही चंद्रबाबू नायडू की पत्नी की संपत्ति 5 दिन में 535 करोड़ रुपये बढ़ी, बेटे को भी 237 करोड़ का फायदा

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद तेलुगू देशम पार्टी (TDP) अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू और उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी की संपत्तियों में बड़े पैमाने पर वृद्धि दर्ज की गई है।

नई दिल्लीJun 07, 2024 / 07:31 pm

Shaitan Prajapat

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद तेलुगू देशम पार्टी (TDP) अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू और उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी की संपत्तियों में बड़े पैमाने पर वृद्धि दर्ज की गई है। चंद्रबाबू नायडू द्वारा स्थापित एक कंपनी ने लोकसभा और आंध्र विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी टीडीपी के अच्छे प्रदर्शन के बाद शानदार मुनाफा कमाया है। हेरिटेज फूड्स के शेयरों में पिछले पांच दिनों में 55 प्रतिशत की उछाल आई है। इससे कंपनी की प्रमोटर नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी की संपत्ति में 535 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। उनके पास 2.26 करोड़ रुपए है। इसके अलावा, उनके पास लगभग 3.4 किलो सोना और 41.5 किलो चांदी भी है।

कंपनी की 1992 में की थी स्थापना

चुनाव परिणाम घोषित होने से कुछ घंटे पहले 3 जून को शेयर 424 रुपए पर कारोबार कर रहा था। आज हेरिटेज फूड्स का शेयर 661.25 रुपए पर है। चंद्रबाबू नायडू ने 1992 में हेरिटेज फूड्स की स्थापना की थी। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह भारत में सबसे तेजी से बढ़ती सार्वजनिक-सूचीबद्ध कंपनियों में से एक है।

दिल्ली से राजस्थान तक इन राज्यों मेें फैला है कारोबार

कंपनी के दो व्यावसायिक विभाग हैं- डेयरी और नवीकरणीय ऊर्जा। वर्तमान में हेरिटेज के दूध और दूध उत्पादों की आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बाजार में मौजूदगी है।

बेटे को भी 237 करोड़ का फायदा

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, नारा भुवनेश्वरी कंपनी की शीर्ष शेयरधारक हैं और उनके पास 2,26,11,525 शेयर हैं। नायडू के बेटे नारा लोकेश के पास भी हेरिटेज फूड्स के 1,00,37,453 शेयर हैं। शेयर में उछाल के बाद, लोकेश की कुल संपत्ति में भी 237.8 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई। 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद ही यह तेजी शुरू हो गई। टीडीपी ने 17 सीटों में से 16 पर जीत हासिल की, और एनडीए को चुनाव जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें

24 दिनों से जेल में बंद है कांग्रेस के मंत्री: न इस्तीफा दिया, न ही CM ने हटाया, विकास कार्यों पर लगा ‘ब्रेक’!


यह भी पढ़ें

Kangana Ranaut: कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर गिरफ्तार, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई थी घटना


यह भी पढ़ें

AAP-कांग्रेस की राहें जुदा होने पर बीजेपी ने कसा तंज! अभी तो निकाह हुआ था, तलाक भी हो गया


Hindi News / National News / NDA की नई सरकार में शामिल होते ही चंद्रबाबू नायडू की पत्नी की संपत्ति 5 दिन में 535 करोड़ रुपये बढ़ी, बेटे को भी 237 करोड़ का फायदा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.