scriptChandrababu Naidu: PM मोदी के गले लगते ही CM चंद्रबाबू नायडू आंखों से छलका आंसू, जानिए शपथ ग्रहण में ऐसा क्या हुआ? | Chandrababu Naidu: As soon as PM Modi hugged CM Chandrababu Naidu, tears rolled down his eyes, know why this happened during the oath taking ceremony? | Patrika News
राष्ट्रीय

Chandrababu Naidu: PM मोदी के गले लगते ही CM चंद्रबाबू नायडू आंखों से छलका आंसू, जानिए शपथ ग्रहण में ऐसा क्या हुआ?

Chandrababu Naidu: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ ही 24 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। प्रसिद्ध अभिनेता पवन कल्याण को राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। विजयवाड़ा में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत कई राजनीतिक दिग्गज और VIP चेहरे मौजूद रहे।

हैदराबादJun 12, 2024 / 03:17 pm

Anand Mani Tripathi

Chandrababu Naidu: आंध्र प्रदेश में एक तेलगु देशम पार्टी के नए युग की शुरुआत बुधवार से हो गई है। कई वर्षों सत्ता से बाहर रहने के बाद एन. चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस शपथ ग्रहण में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। शपथ ग्रहण के बाद जब चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते हुए गले लगे तो वह भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू बरबस ही छलक पड़ा। इसके साथ ही पूरा माहौल शांत और भावुक हो गया।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ ही 24 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। प्रसिद्ध अभिनेता पवन कल्याण को राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। विजयवाड़ा में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत कई राजनीतिक दिग्गज और VIP चेहरे मौजूद रहे। गौरतलब है कि चंद्रबाबू नायडू आंध्रप्रदेश के चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं।
सबसे धनी मुख्यमंत्रियो में से एक हैं चंद्रबाबू नायडू
चंद्रबाबू नायडू को देश के सबसे धनी मुख्यमंत्रियों में गिना जाता है। उनके पास 931 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। इसके साथ उन पर साढ़े दस करोड़ रुपए का कर्ज भी है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, नायडू और उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी की संपत्ति पांच सालों ने 39% बढ़ी है। 2019 में उनके पास 668 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। दोनों के पास सोना, चांदी समेत 3 करोड़ रुपए के आभूषण हैं। चंद्रबाबू के पास महज 11,560 रुपए और पत्नी के पास 28,922 रुपए नकदी है।
पति से ज्यादा धनी हैं पत्नी नारा भुवनेश्वरी
दोनों के तमाम बैंक अकाउंट्स में 13 लाख रुपए से अधिक धनराशि जमा है। शेयर बाजार में अधिकतर पैसा लगा हुआ है। पत्नी नारा भुवनेश्वरी हेरिटेज फूड्स कंपनी में बड़ी शेयर होल्‍डर्स हैं। भुवनेश्वरी के पास इस कंपनी के 2,26,11,525 शेयर हैं। और इनकी कुल कीमत 763 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda), Nirvana Holdings Privet, Heritage Finlease Ltd के भी शेयर हैं।
हैदराबाद में घर नायडू का और खेती नारा भुवनेश्वरी की
चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक हैदराबाद स्थिति पाली हिल स्थित घर चंद्रबाबू नायडू के नाम है। इसकी कीमत करीब 35 करोड़ रुपए है। वहीं 2.20 लाख रुपयए की एक एंबेसडर कार भी नायडू के नाम है। वहीं पत्नी के पास करीब 55 करोड़ रुपए के खेत हैं। नायडू के नाम पर 77 लाख रुपए की खेत ही हैं। इसके अलावा हैदराबाद और चित्तूर में दो लग्जरी घर हैं।

Hindi News/ National News / Chandrababu Naidu: PM मोदी के गले लगते ही CM चंद्रबाबू नायडू आंखों से छलका आंसू, जानिए शपथ ग्रहण में ऐसा क्या हुआ?

ट्रेंडिंग वीडियो