scriptचक दे इंडिया-चक दे हरियाणा, Vinesh Phogat और बजरंग पुनिया से मुलाकत के बाद बोले खरगे | Chak de India-Chak de Haryana, Kharge said after meeting Vinesh Phogat and Bajrang Punia | Patrika News
राष्ट्रीय

चक दे इंडिया-चक दे हरियाणा, Vinesh Phogat और बजरंग पुनिया से मुलाकत के बाद बोले खरगे

Vinesh Phogat Bajrang Punia Met Mallikarjun kharge: हलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकत की है।

नई दिल्लीSep 06, 2024 / 03:18 pm

Akash Sharma

Vinesh Phogat Bajrang Punia Met Mallikarjun kharge

Vinesh Phogat Bajrang Punia Met Mallikarjun kharge

Vinesh Phogat and Bajrang Punia Join Congress: पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकत की है। इसके बाद खरगे ने एक्स हैंडल पर बजंरग और विनेश के साथ फोटो भी साझा किया। इसके कैप्शन में खरगे ने लिखा, चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा! दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले हमारे प्रतिभाशाली चैंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया से 10 राजाजी मार्ग पर मुलाकात की। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच शुक्रवार को रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं। 

पहलवान साक्षी मलिक हुई नाराज

पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने बजरंग पुनिया और विनेश फोगट पर कहा कि यह उनका निजी फैसला है कि वे कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। हमारे आंदोलन को गलत रूप न दिया जाए। मेरे पास भी ऑफर था लेकिन मैं रेसलिंग और महिलाओं के साथ खड़ी हूं।’ साक्षी मलिक ने आज खड़गे से मुलाकात की है।

Hindi News / National News / चक दे इंडिया-चक दे हरियाणा, Vinesh Phogat और बजरंग पुनिया से मुलाकत के बाद बोले खरगे

ट्रेंडिंग वीडियो