scriptIB पर सीजफॉयर का उल्लंघन, BSF का एक जवान घायल | Patrika News
राष्ट्रीय

IB पर सीजफॉयर का उल्लंघन, BSF का एक जवान घायल

Border On High Alert : पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ के एक जवान घायल हो गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सेना हाई अलर्ट पर है। सुरक्षाबलों की टीम बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रख रही है।

जम्मूSep 11, 2024 / 12:47 pm

Anand Mani Tripathi

जम्मू-कश्मीर के जम्मू में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने गोलीबारी की। इस गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान घायल हो गया। पाकिस्तानी सेना की ओर से बुधवार को संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया गया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने समझौते का उल्लंघन करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय सेना की ओर से गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी बंद हुई। बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि 11 सितंबर को सीमा पार से अखनूर इलाके में गोलीबारी की घटना हुई। इसमें बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ के एक जवान घायल हो गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सेना हाई अलर्ट पर है। सुरक्षाबलों की टीम बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रख रही है।

10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में हो रहे चुनाव

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। सबसे पहले चरण में इस बार अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों की 16 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इसके अलावा डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों की आठ विधानसभा सीटों पर मतदान 18 सितंबर को होगा। जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और तीसरे चरण में मतदान होगा।
Jammu And Kashmir

जम्मू में सेना ने तैनात किए 4 हजार जवान

जम्मू संभाग में पहाड़ी जिलों पुंछ, राजौरी, डोडा, कठुआ, रियासी और उधमपुर में लगातार हुए आतंकी हमलों के बाद भारतीय सेना ने सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है। पिछले दो से तीन महीनों के दौरान दर्जन भर आतंकी हमले हो चुके हैं। इसमें सेना, सुरक्षबलों और कई नागरिकों की जान गई है। इसके बाद 4 हजार से अधिक सैनिकों को तैनात किया गया है।

Hindi News/ National News / IB पर सीजफॉयर का उल्लंघन, BSF का एक जवान घायल

ट्रेंडिंग वीडियो