
Bypolls 2023
देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। यह इलेक्शन भाजपा के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन में पहली हो रहा है। उपचुनाव में विपक्षी पार्टियों का गठबंधन उत्तर प्रदेश के घोसी, झारखंड के डुमरी, त्रिपुरा के धनपुर और बॉक्सानगर के साथ उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा सीट में संयुक्त चुनाव लड़ रहा है।
बता दें कि इंडिया अलायंस में शामिल दल पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी और केरल के पुथुपल्ली में आमने- सामने मौदान में हैं। मतों की गिनती की बात करें तो 3 दिन बाद 8 सितंबर को होनी है।
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर उपचुनाव
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बागेश्वर सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी ने अपने आप को बरकरार रखने के लिए पार्वती दास को चुनावी रण में उतारा है। बता दें कि इस निर्वाचन क्षेत्र से पति चंदन दास साल 2007 से लगातार विधायक बन रहे थे। उनकी मौत के बाद यह सीट रिक्त हुई है।
Updated on:
05 Sept 2023 08:24 am
Published on:
05 Sept 2023 08:22 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
