राष्ट्रीय

Budget 2025: कब पेश किया गया आजाद भारत का पहला रेल बजट, जानें क्या था खास?

आजादी के बाद भारत का पहला रेल बजट 2 दिसंबर 1947 में रेल मंत्री जॉन मथाई द्वारा पेश किया गया था। 2016 में रेल मंत्री रहे पीयूष गोयल ने आखिरी बार रेल बजट पेश किया था।

भारतJan 30, 2025 / 03:45 pm

Devika Chatraj

Budget 2025: इंडियन बजट (Budget) भारत सरकार द्वारा हर साल प्रस्तुत किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें अगले वित्तीय वर्ष के लिए सरकार के खर्चे, आय, कर नीति, और अन्य आर्थिक योजनाओं का विवरण होता है। देश के आम बजट आने में केवल एक दिन बचा है। अभी आम बजट और रेल बजट को एक ही बजट में शामिल कर दिया गया है। बजट को वित्त मंत्री द्वारा संसद में प्रस्तुत किया जाएगा और यह देश की आर्थिक दिशा को निर्धारित करने वाला एक अहम साधन होता है।

क्या है आम बजट?

आम बजट (Union Budget) भारत सरकार द्वारा हर साल प्रस्तुत किया जाने वाला एक वित्तीय दस्तावेज है, जिसमें सरकार अपनी योजनाओं, खर्चों के बारे में जानकारी देती है। यह बजट देश की आर्थिक स्थिति का एक खाका पेश करता है और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की प्राथमिकताएँ, योजनाएँ और नीतियाँ स्पष्ट करता है। आम बजट में सरकार के खर्चे, करों की दरें, विकास योजनाओं, और विभिन्न योजनाओं के लिए आवंटित धनराशि का विवरण होता है।

क्या है रेल बजट?

रेल बजट, भारतीय रेलवे के लिए एक अलग वित्तीय दस्तावेज होता था, जो हर साल भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा पेश किया जाता था। इसमें रेलवे के विकास, संचालन, सुधार योजनाओं और वित्तीय आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी जाती थी। रेल बजट में भारतीय रेलवे के लिए आवंटित धन, नई ट्रेनों की शुरुआत, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, सुरक्षा उपायों, और यात्रियों की सुविधाओं से संबंधित प्रस्ताव होते थे।

कब आया आजाद भारत का पहला रेल बजट?

आजादी के बाद भारत का पहला रेल बजट 2 दिसंबर 1947 में रेल मंत्री जॉन मथाई द्वारा पेश किया गया था। यह बजट रेलवे प्रणाली को स्वतंत्र भारत की आवश्यकताओं और लक्ष्यों के अनुसार पेश किया गया था। 2016 में रेल मंत्री रहे पीयूष गोयल ने आखिरी बार रेल बजट पेश किया था हालांकि देश में पहला रेल बजट 1924 में पेश किया गया था।

देश का पहला रेल बजट

भारत का पहला रेल बजट ब्रिटिश शासन के समय 1924 में पेश गया था। हालांकि इससे पहले रेल बजट को आम बजट के साथ ही प्रस्तुत किया जाता था। 1921 में ईस्ट इंडिया रेलवे कमेटी के चेयरमैन सर विलियम एक्वर्थ रेलवे को एक बेहतर मैनेजमेंट सिस्टम में लाए थे। कमेटी ने रेल बजट को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें रेल बजट को अलग से पेश करने और उसके वित्तीय मामलों को अलग से देखे जाने की बात कही थी। इसके बाद उन्होंने 1924 में इसे आम बजट से अलग पेश करने का फैसला किया।
ये भी पढ़े: किसने पेश किया था देश का पहला Budget, क्यों होती है हलवा सेरेमनी, जानिए बजट के बारे में सबकुछ

संबंधित विषय:

Hindi News / National News / Budget 2025: कब पेश किया गया आजाद भारत का पहला रेल बजट, जानें क्या था खास?

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.