बजट में सबसे ज्यादा Income शब्द का किया जिक्र
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने करीब एक घंटे 17 मिनट यानी 77 मिनट का भाषण दिया। इस दौरान वित्त मंत्री ने सबसे ज्यादा इनकम शब्द का 47 बार जिक्र किया। इसके अलावा मिडिल क्लास का 10 बार, Farmer का 20 बार, वूमेन का 6 बार, Employment का 17 बार, रिफॉर्म 29 बार, ग्रोथ 10 बार, डेवलपमेंट 28 बार और इन्वेस्टमेंट शब्द का 28 बार जिक्र किया।बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये सभी शब्द अंग्रेजी में बोले हैं।शब्द | जिक्र |
Income | 47 |
middle class | 10 |
farmer | 20 |
youth | 10 |
women | 6 |
employment | 17 |
reform | 29 |
growth | 10 |
development | 28 |
investment | 28 |
मिडिल क्लास को दी बड़ी राहत
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री ने नए टैक्स स्लैब का ऐलान किया है। निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब 12 लाख की सालाना कमाई पर कोई भी टैक्स नहीं दिया जाएगा।कई चीजें हुई सस्ती
वित्त मंत्री ने बजट में कई चीजों को सस्ता करने की ऐलान भी किया है। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स कम किया है। इसके अलावा मोबाइल, बैटरी, लेदर जैकेट, कैंसर की 36 दवाएं और कई चीजें अप पहले से सस्ते मिलेगे। बजट में वित्त मंत्री ने सीनियर सिटीजन को भी बड़ी राहत दी है। अब ब्याज से होने वाली कमाई पर टैक्स की छूट 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी है।Budget 2025: पक्ष ने ही नहीं विपक्ष ने भी की बजट की तारीफ, New Income Tax Slab को लेकर आम लोग हुए गदगद
‘सरकारी सेकेंडरी स्कूल और PHC में ब्रॉडबैंड इंटरनेट दिया जाएगा’
वित्त मंत्री ने कहा कि गांवों के सभी सरकारी सेकेंडरी स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में ब्रॉडबैंड इंटरनेट दिया जाएगा। इसके अलावा भारतीय भाषा पुस्तक योजना के तहत स्कूल और कॉलेजों के लिए डिजिटल रूप में भारतीय भाषाओं की किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी।Hindi News / National News / Budget 2025: Income Tax 47, मिडिल क्लास 10 बार…निर्मला सीतारमण ने बजट में किस शब्द को कितनी बार बोला