scriptBudget 2022: विश्व में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बनकर उभरा भारत, जानिए राष्ट्रपति के अभिभाषण की 10 बड़ी बातें | Budget 2022 know 10 big points of the President's speech | Patrika News
राष्ट्रीय

Budget 2022: विश्व में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बनकर उभरा भारत, जानिए राष्ट्रपति के अभिभाषण की 10 बड़ी बातें

Budget 2022: वर्ष 2022 का पहला संसद सत्र सोमवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुरू किया। इस दौरान उन्होंने संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित किया। बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण की परंपरा काफी पुरानी है। संविधान लागू होने के बाद 1950 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी 31 जनवरी को दोनों सदनों को संबोधित किया था।

Jan 31, 2022 / 12:00 pm

धीरज शर्मा

Budget 2022 know 10 big points of the President's speech

Budget 2022 know 10 big points of the President’s speech

कोरोना की तीसरी लहर के कारण कई तरह की पाबंदियों के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को बजट सत्र 2022 की शुरुआत की। उन्होंने दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को सेंट्रल हॉल में संबोधित किया। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण की शुरुआत देश के वीरों को नमन करने के साथ की। राष्ट्रपति ने कहा विश्व की सर्वाधिक तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था में भारत शामिल है। यही नहीं आत्मनिर्भर बनने के लिए भी भारत आाकार ले रहा है। आज भारत विश्व में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बनकर उभरा है, जो मेक इन इंडिया का बड़ा उदाहरण है। दरअसल देश में राष्ट्रपति के अभिभाषण की परंपरा संविधान लागू होने के साथ 1950 से चली आ रही है। उस दौरान देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पहली बार 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को संबोधित किया था।
संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। इस दौरान राष्ट्रपति ने सरकार के अब तक के लेखा-जोखा प्रस्तुत किया इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आगे वाले दिनों में सरकार किस दिशा में क्या काम करेगी। जानते हैं उनके अभिभाषण की 10 बड़ी बातें।

यह भी पढ़ें – दोनों सदनों में 31 जनवरी और 1 फरवरी को नहीं होगा शून्यकाल, जानें वजह


https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1488030254535184385?ref_src=twsrc%5Etfw
1. देश में 90 फीसदी से अधिक वयस्क नागरिकों को टीके की एक डोज मिल चुकी है, जबकि 70 फीदी से ज्यादा लोग दोनों डोज ले चुके हैं। भारतीय वैक्सीन पूरी दुनिया को महामारी से मुक्त कराने और करोड़ों लोगों का जीवन बचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। हमने एक साल से भी कम समय में 150 करोड़ से भी ज्यादा वैक्सीन डोज लगाने का रिकॉर्ड पार किया।

2. ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है। 2021-22 में 28 लाख सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को बैंकों की ओर से 65 हजार करोड़ रुपए की मदद दी गई है। यह राशि 2014-15 के मुकाबले 4 गुना ज्यादा है। मेरी सरकार के नीतिगत निर्णय और प्रोत्साहन से, विभिन्न पुलिस बलों में महिला पुलिस-कर्मियों की संख्या में, 2014 के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा बढ़ोतरी हो चुकी है।

मार्च 2014 में हमारे देश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 90 हजार किलोमीटर थी, जबकि आज उनकी लंबाई बढ़कर एक लाख चालीस हजार किलोमीटर से अधिक हो गई है। सरकार के प्रयासों से 2014 की तुलना में देश में खादी की बिक्री तीन गुना बढ़ी है।

3. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से स्थानीय भाषाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्नातक पाठ्यक्रमों की महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाएं भारतीय भाषाओं में भी संचालित करने पर जोर दिया जा रहा है। इस वर्ष 10 राज्यों के 19 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 6 भारतीय भाषाओं में पढ़ाई शुरू हो रही है।


https://twitter.com/AHindinews/status/1488033565904617472?ref_src=twsrc%5Etfw
4. टोक्यो ओलम्पिक के दौरान हम सभी ने भारत की युवा शक्ति की क्षमताओं को देखा है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारत ने 7 मेडल जीते। डिजिटल इंडिया और डिजिटल इकॉनमी के बढ़ते प्रसार के संदर्भ में देश के UPI platform की सफलता के लिए भी, मैं, सरकार के विजन की प्रशंसा करूंगा। दिसम्बर 2021 में देश में 8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का लेन-देन UPI के जरिए हुआ है।

5. भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक बनकर उभरा है। मेरी सरकार की नीतियों की वजह से आज भारत उन देशों में है जहां इंटरनेट की कीमत सबसे कम है, तथा स्मार्ट फोन की कीमत भी सबसे कम है। इसका बहुत बड़ा लाभ भारत की नौजवान पीढ़ी को मिल रहा है। स्टार्टअप से रोजगार के अवसर बढ़े। भारत से निर्यात भी लगातार बढ़ा है। इसके साथ ही विदेशी निवेश में भी बढ़ोतरी हुई है।

6. सरकार की ओर से 64 हजार करोड़ रुपए की लागत से शुरू किया गया प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इनफ्रास्ट्रक्चर मिशन एक सराहनीय उदाहरण है। इससे न केवल वर्तमान की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी, बल्कि आने वाले संकटों के लिए भी देश को तैयार किया जा सकेगा।

7. मेरी सरकार की संवेदनशील नीतियों के कारण देश में अब स्वास्थ्य सेवाएं जन साधारण तक आसानी से पहुंच रही हैं। 80 हजार से ज्यादा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स और करोड़ों की संख्या में जारी आयुष्मान भारत कार्ड से गरीबों को इलाज में बहुत मदद मिली है। भारत एक बार फिर, विश्व की सर्वाधिक तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है।

8. मेरी सरकार की आस्था, अंत्योदय के मूल मंत्र में है, जिसमें सामाजिक न्याय भी हो, समानता भी हो, सम्मान भी हो और समान अवसर भी हों। 44 करोड़ से अधिक गरीब देशवासियों के बैंकिंग सिस्टम से जुड़ने के कारण महामारी के दौरान करोड़ों लाभार्थियों को सीधे कैश ट्रान्सफर का लाभ मिला है।

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1488030713181978627?ref_src=twsrc%5Etfw
9. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मेरी सरकार सभी गरीबों को हर महीने मुफ्त राशन दे रही है। जनधन-आधार-मोबाइल यानी JAM ट्रिनिटी को मेरी सरकार ने जिस तरह नागरिक सशक्तीकरण से जोड़ा है, उसका प्रभाव भी हम लगातार देख रहे हैं। सरकार ने तीन तलाक को कानूनन अपराध घोषित कर समाज को इस कुप्रथा से मुक्त करने की शुरुआत की है।

10. सरकार के प्रयासों से देश का कृषि निर्यात भी रेकॉर्ड स्तर पर बढ़ा है। वर्ष 2020-21 में कृषि निर्यात में 25 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह निर्यात लगभग 3 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को एक लाख अस्सी हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। इस निवेश से कृषि क्षेत्र में आज बड़े बदलाव दिखाई दे रहे हैं।



इसके साथ ही राष्ट्रपति ने कहा, देश की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता में है। सरकार की नीतियों की वजह से डिफेंस सेक्टर में खास तौर पर रक्षा उत्पादन में देश की आत्म-निर्भरता लगातार बढ़ रही है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 83 एलसीए तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट के निर्माण के लिए अनुबंध किए गए हैं। नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों में विकास के काम जारी हैं। वहां बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं, जिसमें रेल लाइन भी शामिल है। जम्मू कश्मीर के लोगों को भी रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Budget 2022: राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा- रक्षा क्षेत्र में देश की बढ़ी आत्मनिर्भरता

Hindi News / National News / Budget 2022: विश्व में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बनकर उभरा भारत, जानिए राष्ट्रपति के अभिभाषण की 10 बड़ी बातें

ट्रेंडिंग वीडियो