scriptLok Sabha Elections 2024: चुनाव जीतने पर संविधान की प्रस्तावना से ‘सेकुलर’ शब्द हटाएंगे- BJP | BJP said that secular will be removed from the Preamble of the Constitution | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव जीतने पर संविधान की प्रस्तावना से ‘सेकुलर’ शब्द हटाएंगे- BJP

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने पर भाजपा की सरकार संविधान की प्रस्तावना से सेकुलर शब्द हटा देगी। BJP के महासचिव दुष्यंत गौतम ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस भाजपा पर संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने के बेबुनियाद आरोप लगा रही है। सच्चाई यह है कि संविधान को बदलने का पाप कांग्रेस ने किया है।

नई दिल्लीMay 04, 2024 / 07:48 am

Akash Sharma

BJP Lok Sabha Elections 2024
Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने पर भाजपा की सरकार संविधान की प्रस्तावना से सेकुलर शब्द हटा देगी। BJP के महासचिव दुष्यंत गौतम ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस भाजपा पर संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने के बेबुनियाद आरोप लगा रही है। सच्चाई यह है कि संविधान को बदलने का पाप कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस की सरकार ने प्रस्तावना में बदलाव करके सेकुलर शब्द जोड़ दिया था। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा की नई सरकार संविधान की प्रस्तावना से वह शब्द हटाकर उसे पुन: मूल रूप में लाएगी, गौतम ने कहा, ‘हां, पुराने रूप में लाएंगे। सेकुलर शब्द नहीं होना चाहिए। सेकुलर शब्द डालने से बाबा साहब डाॅ भीमराव अंबेडकर की आत्मा को ठेस लगी थी। वह नहीं चाहते थे कि संविधान की प्रस्तावना में सेकुलर शब्द हो। भाजपा का नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्पष्ट कर चुके हैं कि संविधान और आरक्षण के साथ कोई बदलाव नहीं होगा।
भाजपा महासचिव ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता जवाहरलाल नेहरू ने डॉ अंबेडकर और उनके बनाए संविधान का शुरू से ही विरोध किया था। डाॅ अंबेडकर के पंडित नेहरू से 36 का आंकड़ा था। पंडित नेहरू ने चुनाव में डाॅ अंबेडकर को हराने के लिए काम किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के साथ वहां अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को लागू नहीं होने दिया। इस समुदाय के लोगों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाए रखा। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया में आरक्षण नहीं आने दिया। बाद में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के आरक्षण को मुस्लिमों को देने की साजिश रची है।

Home / National News / Lok Sabha Elections 2024: चुनाव जीतने पर संविधान की प्रस्तावना से ‘सेकुलर’ शब्द हटाएंगे- BJP

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो