bell-icon-header
राष्ट्रीय

BJP ने संकल्प पत्र में किए 20 बड़े वादे, महिलाओं को ₹2,100 प्रतिमाह, 2 लाख युवाओं सहित हर अग्निवीर को पक्की नौकरी

Haryana Assembly Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में अपना संकल्प पत्र जारी किया है। रोहतक के एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे जारी किया है।

नई दिल्लीSep 19, 2024 / 03:22 pm

Anand Mani Tripathi

Haryana News : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली मौके पर मौजूद रहे। संकल्प पत्र में भाजपा ने मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की तर्ज पर हर महीने महिलाओं को 2100 रुपए की मदद की सहित 20 बड़ी घोषणाएं की हैं। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। संकल्प पत्र में रोजगार को लेकर बड़ी तस्वीर दिखाई है। इसके साथ स्वास्थ्य सेवा, स्वास्थ्य बीमा, अग्निवीरों को नौकरी, छात्रवृत्ति, रेल कॉरिडोर, छात्राओं को स्कूटर भी देने का ऐलान किया है।

Hindi News / National News / BJP ने संकल्प पत्र में किए 20 बड़े वादे, महिलाओं को ₹2,100 प्रतिमाह, 2 लाख युवाओं सहित हर अग्निवीर को पक्की नौकरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.