21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AAP-कांग्रेस को झटका दे चुके अशोक तंवर को BJP ने दिया टिकट, जाने और किसका है सूची में नाम

Haryana Lok Sabha Election 2024: सिरसा सीट से कांग्रेस और फिर आम आदमी छोड़कर पार्टी छोड़कर भाजपा में आए अशोक तंवर को टिकट दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
ashok_tanwar.jpg

Haryana Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में हरियाणा के 6 लोकसभा सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। भाजपा की इन 6 सीटों पर दो उम्मीदवार बदले गए हैं। वहीं सिरसा सीट से कांग्रेस और फिर आम आदमी छोड़कर पार्टी छोड़कर भाजपा में आए अशोक तंवर को टिकट दिया गया है।

अशोक तंवर ने पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और फिर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। बता दें कि इससे पहले अशोक तवर कांग्रेस में थे। हालांकि बीच में उन्होंने अपनी पार्टी भी बनाई थी और कुछ वक्त के लिए तृणमूल कांग्रेस में भी शामिल हुए थे।

अशोक तंवर ने साल 2019 में कांग्रेस का साथ छोड़ा और साल 2022 आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद पिछले महीने वह बीजेपी में आ गए। बीजेपी को उम्मीद है कि तंवर के शामिल होने से हरियाणा में उसके वोट बैंक को और मजबूती मिलेगी। आपको बता दें कि इस साल के अंत में हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव होने हैं।

बीजेपी ने इन्हें दिया टिकट
अंबाला - बांटो कटारिया
सिरसा - अशोक तंवर
करनाल - मनोहर लाल खट्टर
भिवानी - महेंद्रगढ़ - चौधरी धर्मवीर सिंह
गुड़गांव - राव इंद्रजीत सिंह यादव
फरीदाबाद - कृष्ण पाल गुर्जर