scriptबिहार विधानसभा उपचुनावः महागठबंधन का ऐलान, मोकामा से नीलम देवी तो गोपालगंज से मोहन गुप्ता होंगे प्रत्याशी | Bihar Assembly By Election Mahagathbandhan announced candidate Nilam devi Flight from Mokama | Patrika News
राष्ट्रीय

बिहार विधानसभा उपचुनावः महागठबंधन का ऐलान, मोकामा से नीलम देवी तो गोपालगंज से मोहन गुप्ता होंगे प्रत्याशी

Bihar Assembly By Election 2022: बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इस उपचुनाव के लिए आज महागठबंधन ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी तो गोपालगंज से मोहन गुप्ता को टिकट दिया गया है।

Oct 11, 2022 / 06:36 pm

Prabhanshu Ranjan

nilam.jpg

Bihar Assembly By Election Mahagathbandhan announced candidate Nilam devi Flight from Mokama

Bihar Assembly By Election 2022: बिहार में विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन ने अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए है। आज राजधानी पटना में हुई मीटिंग के बाद बिहार में खाली हुई विधानसभा की दो सीट (मोकामा और गोपालगंज) में होने वाले उपचुनाव के लिए महागठबंधन ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया। मोकामा विधानसभा सीट से उपचुनाव में महागठबंधन की ओर से राजद के सिंबल पर नीलम देवी चुनाव लड़ेंगी। नीलम देवी बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी हैं। जबकि गोपालगंज से मोहन गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है।

उल्लेखनीय हो कि इन दोनों सीटों पर उपचुनाव की घोषणा तीन अक्टूबर को की गई थी। उपचुनाव के प्रोग्राम के अनुसार दोनों सीटों पर तीन नवंबर को चुनाव होगा। वोटों की गिनती छह नवंबर को होगी। यहां नामांकन पत्र दाखिल करने का समय 7 से 14 अक्टूबर तक है। नाम वापसी 17 अक्टूबर तक हो सकती है। बताते चले कि इन दोनों सीटों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान पहले ही कर दिया है।

 

 


मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने मोकामा से सोनम देवी को जबकि गोपालगंज विधानसभा सीट से कुसुम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला महागठबंधन और भाजपा प्रत्याशी में होना तय माना जा रहा है। बिहार की बदली हुई राजनीति में इस उपचुनाव का खास महत्व है। क्योंकि इस बार राजद और जदयू एक साथ होकर चुनाव लड़ेगी तो भाजपा अकेले दम पर चुनावी मैदान में होगी।


मालूम हो कि बिहार विधानसभा में ये 2 सीटें एक सदस्य की सदस्यता जाने से जबकि दूसरे सदस्य के निधन से खाली हुई हैं। मोकामा सीट पर बाहुबली अनंत सिंह विधायक थे। लेकिन घर में एके-47 रखने और अन्य आपराधिक मामलों में सजायाफ्ता होने के बाद अनंत सिंह की सदस्यता समाप्त हो गई थी। जबकि गोपालगंज विधानसभा सीट से मंत्री सुभाष सिंह विधायक हुआ करते थे। उनके निधन से यह सीट खाली हुई थी।

Hindi News/ National News / बिहार विधानसभा उपचुनावः महागठबंधन का ऐलान, मोकामा से नीलम देवी तो गोपालगंज से मोहन गुप्ता होंगे प्रत्याशी

ट्रेंडिंग वीडियो