bell-icon-header
राष्ट्रीय

हिमाचल: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 6 विधायकों की सदस्यता रद्द

Himachal: राज्यसभा वोटिंग से शुरु हुई राजनीति अब तेज होती जा रही है। हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गुरुवार को कांग्रेस के 6 विधायकों को सदन से सस्पेंड कर दिया।
 
 

Feb 29, 2024 / 11:45 am

Prashant Tiwari

 

व्हिप का पालन न करने पर हुई कार्यवाई

राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी लाईन से हटकर विरोधी पक्ष के उम्मीदवार को वोट करने के आरोप में हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गुरुवार को कांग्रेस के 6 विधायकों को सस्पेंड कर दिया। मीडिया से बात करते हुए पठानिया ने कहा कि विधायकों ने पार्टी के व्हिप का पालन नहीं किया। इसलिए उनके खिलाफ ये फैसला लिया गया है। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत 15 विधायकों को सस्पेंड कर दिया था।

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

 

दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद लिया फैसला

कांग्रेस के 6 विधायकों को सस्पेंड करने की जानकारी देते हुए हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधायकों को सस्पेंड करने से पहले मैंने दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद मैंने अब उन सभी 6 विधायकों की सदस्यता रद्द करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: 10 दिन के रिमांड पर भेजा गया शाहजहां शेख, बशीरहाट कोर्ट में हुआ था पेश

Hindi News / National News / हिमाचल: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 6 विधायकों की सदस्यता रद्द

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.