scriptBig Accident: तेलंगाना की ग्लास फैक्ट्री में फटा कम्प्रेसर, 6 श्रमिकों की तड़प तड़प कर हुई मौत | Big Accident: Compressor exploded in a glass factory in Telangana, 6 workers died in excruciating pain | Patrika News
राष्ट्रीय

Big Accident: तेलंगाना की ग्लास फैक्ट्री में फटा कम्प्रेसर, 6 श्रमिकों की तड़प तड़प कर हुई मौत

मृतक ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। गंभीर रूप से घायल लोगों को उपचार के लिए उस्मानिया और गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हैदराबाद तेलंगानाJun 28, 2024 / 08:49 pm

Anand Mani Tripathi

रंगारेड्डी जिले के शादनगर में शुक्रवार को एक ग्लास फैक्ट्री में कंप्रेसर फटने से छह श्रमिकों की मृत्यु हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। जानकरी के अनुसार कई घायलों की हालत गंभीर है। स्थानीय पुलिस और अग्निशमन दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई और सहायता प्रदान की।
मृतक ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। गंभीर रूप से घायल लोगों को उपचार के लिए उस्मानिया और गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से औद्योगिक क्षेत्र में व्यापक दहशत फैल गई। अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्षेत्र में पिछली घटनाओं के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया या नहीं।

Hindi News/ National News / Big Accident: तेलंगाना की ग्लास फैक्ट्री में फटा कम्प्रेसर, 6 श्रमिकों की तड़प तड़प कर हुई मौत

ट्रेंडिंग वीडियो