राष्ट्रीय

Pawan Singh: चुनाव हारने के बाद पवन सिंह ने किया बड़ा ऐलान, जानें भोजपुरी स्टार का पॉलिटकल करियर प्लान

Pawan Singh New Party Announcement: पवन सिंह लोकसभा चुनाव में मिले जनता के समर्थन और प्यार पाकर उत्साह से लबरेज हैं। भोजपुरी स्टार ने अपने पॉलिटकल करियर को लेकर बड़ा दांव खेला है।

नई दिल्लीJun 11, 2024 / 11:39 am

Akash Sharma

Pawan Singh New Party Announcement: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने लोकसभा चुनाव 2024 मे बिहार की कारकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। भोजपुरी स्टार की वजह से इस सीट पर हर किसी की निगाहें जमी हुई थीं। हालांकि, पवन सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि उन्हें NDA के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा से ज्यादा वोट मिले। दिलचस्प बात ये है कि पीएम मोदी और अमित शाह तक ने कुशवाहा का प्रचार किया था। वहीं चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे पवन सिंह अब पूरी तरह राजनीति में उतकर दमखम दिखाने की तैयारी में जुट गए हैं। आइए जानते हैं भोजपुरी सुपरस्टार का प्लान-
पवन सिंह ने किया बड़ा ऐलान
पवन सिंह लोकसभा चुनाव में मिले जनता के समर्थन और प्यार पाकर उत्साह से लबरेज हैं। भोजपुरी स्टार ने अपने पॉलिटकल करियर को लेकर बड़ा दांव खेला है। दरअसल उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी का गठन करने की घोषणा कर दी है। जानकारी के अनुसार पवन सिंह की पार्टी का नाम सर्व समाज पार्टी होगा। बिहार में विधानसभा 2025 के चुनाव में  उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव भी लड़ेगी।

पवन सिंह ने बिहार की काराकाट सीट से लड़ा था चुनाव

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह निर्दलीय बिहार की काराकाट सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे। उनका मुकाबला NDA के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और इंडिया गठबंधन के CPI (ML) के राजा काम से था। बिहार की काराकाट सीट के इस त्रिकोणिय मुकाबले में राजाराम सिंह 3 लाख 18 हजार 730 वोट पाकर विजयी रहे। इसके बाद 2 लाख 26 हजार 474 वोट पाकर पवन सिंह दूसरे स्थान पर रहे। वहीं उपेंद्र कुशवाहा 2 लाख 17 हजार 109 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

Hindi News / National News / Pawan Singh: चुनाव हारने के बाद पवन सिंह ने किया बड़ा ऐलान, जानें भोजपुरी स्टार का पॉलिटकल करियर प्लान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.