राष्ट्रीय

Delhi Election: केजरीवाल की बढ़ी दिक्कतें, चुनाव आयोग ने यमुना में जहर डालने के आज रात 8 बजे से पहले मांगे सबूत

Delhi Assembly Election: चुनाव आयोग ने चिंता जताते हुए कहा, ‘केजरीवाल के आरोप गंभीर है जो राज्यों के बीच दुश्मनी पैदा कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के आरोप पर सबूत पेश करने के लिए कहा है।

भारतJan 29, 2025 / 10:00 am

Devika Chatraj

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) से पहले तीनों दलों में बयानबाजी जारी है। इसी बीच केजरीवाल का दाव उन पर ही भारी पड़ गया। दरअसल केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। इस पर चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को नोटिस भेजा है। चुनाव आयोग ने भाजपा (BJP) की शिकायत के बाद केजरीवाल से आज रात 8 बजे तक सबूत पेश करने को कहा है।

चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस

चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के आरोप पर सबूत पेश करने के लिए कहा है। आयोग ने अपने पत्र में कहा है कि यह एक गंभीर आरोप है जो राज्यों के बीच दुश्मनी पैदा कर सकता है और इसके लिए तीन साल की जेल की सजा का प्रावधान है।

क्या था आरोप?

केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सोमवार को दावा किया था कि भाजपा शहर की जल आपूर्ति में “जहर मिला रही है।” उम्मीद है कि इसका दोष उनकी पार्टी के प्रशासन पर आएगा। साथ ही केजरीवाल कहते है, “दिल्ली के लोगों को पीने का पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। लेकिन हरियाणा सरकार ने यमुना से दिल्ली आने वाले पानी में जहर मिलाकर यहां भेज दिया है। यह केवल हमारे दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों की सतर्कता के कारण है कि यह पानी रोका गया।”

चुनाव आयोग ने जताई चिंता

पत्र में कहा गया है, “मतदाता अपने नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से कही गई बातों पर विश्वास कर लेते हैं और इस अर्थ में, यदि बयान सत्य नहीं है तो इससे चुनाव प्रचार पर असर पड़ता है।” ये आरोप “अत्यंत गंभीर प्रकृति के और अभूतपूर्व हैं।” आयोग ने लिखा, “यदि यह सच है, तो इससे क्षेत्रीय समूहों, पड़ोसी राज्यों के निवासियों के बीच दुश्मनी पैदा होने, पानी की वास्तविक या अनुमानित कमी या अनुपलब्धता के कारण कानून-व्यवस्था की स्थिति का खतरा पैदा होने जैसे गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

पानी की हुई जांच

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप सिंह की मौजूदगी में दिल्ली की सीमा क्षेत्र में यमुना से पानी के सैंपल लिए गए। सैंपल को जांच के लिए पंचकूला मुख्यालय स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया था। यह सैंपल 16 जनवरी को लिए गए थे। इसकी रिपोर्ट बीते दिन मंगलवार को ही आई है। इसमें बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) का स्तर एक मिला है।
ये भी पढ़े: Delhi Election: AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा दावा, दिल्ली चुनाव में 60 से अधिक सीट

Hindi News / National News / Delhi Election: केजरीवाल की बढ़ी दिक्कतें, चुनाव आयोग ने यमुना में जहर डालने के आज रात 8 बजे से पहले मांगे सबूत

लेटेस्ट राष्ट्रीय न्यूज़

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.