राष्ट्रीय

Assam Floods: असम में मौत बनकर आई बारिश! 78 लोगों की गई जान, राहुल गांधी करेंगे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात

Rahul Gandhi Assam Visit: असम भीषण भीषण बाढ़ की चपेट में है। असम के 29 जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के चलते 24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा से 78 लोगों की मौत हो चुकी है।

नई दिल्लीJul 08, 2024 / 08:55 am

Akash Sharma

Assam Floods

Rahul Gandhi Assam Visit: असम भीषण भीषण बाढ़ की चपेट में है। असम के 29 जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के चलते 24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा से 78 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रह्मपुत्र समेत राज्य भर में कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इन सबके बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को असम के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी आज मणिपुर दौरे पर जा रहे हैं। मणिपुर जाते समय राहुल असम के कछार जिले के सिलचर में कुंभीग्राम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह लखीपुर में बाढ़ राहत शिविर जाएंगे और रह रहे लोगों से उनका हाल जानेंगे। यहां से राहुल मणिपुर के जिरिबाम पहुंचेंगे। 

24 लाख लोग हुए प्रभावित 

असम में बाढ़ से स्थिति गंभीर बनी हुई है और करीब 24 लाख लोग इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। राज्य भर में ब्रह्मपुत्र समेत कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बता दें कि इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान के कारण अबतक 78 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 8 और लोगों की मौत हो गई।
asam flood

269 राहत शिविरों में 53,689 लोगों ने ली शरण 

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के बुलेटिन में कहा गया कि धुबरी और नलबाड़ी में 2-2, कछार,, धेमाजी, गोलपाड़ा और शिवसागर में एक-एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। सबसे ज्यादा धुबरी में 754791 लोग प्रभावित हैं। राज्य में 269 राहत शिविरों में 53,689 लोगों ने शरण ले रखी है। ब्रह्मपुत्र नदी नेमाटीघाट, धुबरी और तेजपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। खोवांग में बुरहीडीहिंग नदी, शिवसागर में दिखौ, नुमालीगढ़ में धनसिरी, नंगलामुराघाट में दिसांग, धरमतुल में कोपिली, गोलकगंज में संकोश, बारपेटा में बेकी, करीमगंज में कुशियारा नदी और बीपी घाट में बराक खतरे के निशान को पार कर गई हैं।

राहुल दिखे एक्टिव

राहुल गांधी इससे पहले गुजरात में मोरबी हादसे, राजकोट गेमिंग जोन हादसे के पीढ़ितों से मिलने अहमदाबाद पहुंचे थे। हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 123 लोगों की मौत हो गई थी। राहुल ने हाल ही में हाथरस भगदड़ पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की थी।

Hindi News / National News / Assam Floods: असम में मौत बनकर आई बारिश! 78 लोगों की गई जान, राहुल गांधी करेंगे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.