Ashok Tanwar Profile: कांग्रेस छोड़ी, नई पार्टी बनाई, TMC और AAP को दिया झटका, आखिर कौन हैं सिरसा से बीजेपी उम्मीदवार अशोक तंवर
Ashok Tanwar BJP candidate Hisar: भाजपा हरियाणा में पिछले लोकसभा चुनाव में सिरसा से सुनीता दुग्गल (Sunita Duggal) ने चुनाव लड़ा था। वहीं अब यह सीट अशोक तंंवर को दे दी गई है। आइए इनके राजनीतिक सफर की चर्चा करते हैं…
Who is Ashok Tanwar: अशोक तंवर आम आदमी पार्टी से पहले कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस में भी रह चुके हैं। यही नहीं उन्होंने अपनी पार्टी भी बनाई थी। TMC और AAP से इस्तीफा दे कर BJP ज्वाइन की। बता दें कि वह हरियाणा में आम आदमी पार्टी की चुनाव कैंपेन कमेटी के चेयरमैन थे। अपने करियर की शुरुआत JNU में एनएसयूआई के एक कार्यकर्ता के रूप में करने वाले तंवर ने NSUI के सचिव का पदभार 1999 में संभाला।
अशोक तंवर का राजनीतिक करियर
अशोक तंवर 2003 में NSUI के अध्यक्ष बने। बता दें कि सबसे कम उम्र में अशोक तंवर भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। वे 2009 में सिरसा से लोकसभा सांसद भी बने थे। इसके बाद 2014 से सितंबर 2019 तक हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। साल 2019 में अपने समर्थकों का टिकट कटने से नाराज अशोक तंवर ने पार्टी छोड़ दी। कांग्रेस छोड़ने के बाद अशोक तंवर ने अपनी पार्टी बनाई, इसके बाद तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। साल भर में TMC से मोहभंग हुआ तो अशोक तंवर 4 अप्रैल 2022 को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। साल 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद इन्होंने BJP ज्वाइन कर ली। अशोक तंवर की शादी अवंतिका से हुई है, जो पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की नातिन हैं। अशोक तंवर और अवंतिका के दो बच्चे हैं।
आप से इस्तीफा देकर BJP में हुए शामिल
आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफे के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हाथ थामा। बता दें कि इससे पहले अशोक तंवर कांग्रेस में थे। बीच में उन्होंने अपनी पार्टी भी बनाई थी और कुछ समय के लिए तृणमूल कांग्रेस में भी शामिल रहे। बीजेपी ज्वाइन को लेकर अशोक तंवर ने कहा था कि प्रधानमंत्री जो गारंटी देते हैं, उसे वह हर हाल में पूरा करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की काफी तारीफ की थी।
भाजपा को मिलेगा फायदा
अशोक तंवर ने कहा था कि उन्होंने देखा है कि जो लोग बाबा साहब की फोटो लगाते हैं। वहीं, संविधान पर भरोसा नहीं करते। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को लोकसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। अशोक तंवर ने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी और 2022 में AAP में शामिल हुए थे। बीजेपी को उम्मीद है कि तंवर के शामिल होने से हरियाणा में भाजपा अपने वोट को और मजबूत कर लेगी। खासतौर से वहां जहां जाट सबसे अधिक आबादी वाला क्षेत्र है
Hindi News / National News / Ashok Tanwar Profile: कांग्रेस छोड़ी, नई पार्टी बनाई, TMC और AAP को दिया झटका, आखिर कौन हैं सिरसा से बीजेपी उम्मीदवार अशोक तंवर