bell-icon-header
राष्ट्रीय

शिक्षा व्यवस्था को ले ट्विटर पर भिड़े दो CM, अरविंद केजरीवाल ने हिमंत बिस्वा सरमा को कहा- अरे, आप तो बुरा मान गए

Arvind Kejriwal vs Himanta Biswa Sarma: बीते दिनों असम सरकार ने खराब रिजल्ट देने वाले राज्य के 34 स्कूलों की बंद करने का फैसला लिया था। इस फैसले पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया था। अब हिमंत बिस्वा सरमा ने केजरीवाल के सवालों का जवाब दिया है। जिसका फिर केजरीवाल ने भी जवाब दिया है।
 

Aug 26, 2022 / 11:03 am

Prabhanshu Ranjan

Arvind Kejriwal and Himanta Biswa Sarma Twitter war on Education System

Arvind Kejriwal vs Himanta Biswa Sarma: स्कूली शिक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ट्वीटर पर भिड़ गए है। बीते दिनों असम में खराब रिजल्ट देने वाले 34 स्कूलों की बंद करने की सरकारी फैसले पर सवाल उठाते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि स्कूलों की बंद करने से समाधान नहीं होगा। जरूरत है शिक्षा की व्यवस्था में सुधार की।

केजरीवाल के इस सवाल का जवाब देते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने असम में खोले गए नए स्कूलों का नंबर साझा किया था। जिसके बाद केजरीवाल ने फिर ट्वीट कर कहा कि अरे, लगता है आप तो बुरा मान गए। उल्लेखनीय हो कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को अरविंद केजरीवाल देश की सबसे अच्छी शिक्षा व्यवस्था बता रहे हैं।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1563024202260566016?ref_src=twsrc%5Etfw

अरविंद केजरीवाल ने हिमंता बिस्वा सरमा के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि अरे। लगता है आप बुरा मान गए। मेरा मक़सद आपकी कमियाँ निकालने का नहीं था। हम सब एक देश हैं। हमें एक दूसरे से सीखना है। तभी तो भारत नम्बर वन देश बनेगा। मैं आता हूँ ना असम। बताइए कब आऊँ? आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने अच्छे काम दिखाना। आप दिल्ली आइये, मैं आपको दिल्ली के काम दिखाता हूँ

https://twitter.com/ArvindKejriwal?ref_src=twsrc%5Etfw

इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अरविंद केजरीवाल को टैग कर ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि आप बिना कोई होमवर्क किए कमेंट करते हैं। उन्होंने बतया था जब से मैंने शिक्षा मंत्री का पदभार संभाला है तब से असम में 8610 नए स्कूल खोले गए। उन्होंने केजरीवाल से यह पूछा था कि बीते सात साल में दिल्ली में कितने नए स्कूल खोले गए।

गुवाहाटी में 16 सरकारी स्कूलों को बंद करने के बाद अब राज्य सरकार ने राज्य के 34 और स्कूलों को बंद करने का नोटिस जारी किया है। असम सरकार की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का रिजल्ट बेहद खराब आया है इसलिए इसे बंद किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस 34 स्कूलों में से एक भी छात्र 2022 हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा में पास नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें – असम सरकार ने 34 स्कूलों को किया बंद, केजरीवाल बोले- स्कूल बंद करना समाधान नहीं

Hindi News / National News / शिक्षा व्यवस्था को ले ट्विटर पर भिड़े दो CM, अरविंद केजरीवाल ने हिमंत बिस्वा सरमा को कहा- अरे, आप तो बुरा मान गए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.