राष्ट्रीय

सिक्किम में अचानक बर्फबारी में फंसे 500 पर्यटक, देवदूत बनकर पहुंची सेना

Snowfall in Sikkim : सेना ने बुधवार को पूर्वी सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण फंसे 500 से अधिक पर्यटकों को संकट से उबारा।

Feb 21, 2024 / 10:01 pm

Shaitan Prajapat

Snowfall in Sikkim : देशभर में बीते कुछ दिनों से मौसम बदला हुआ है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक फंस गए। तभी भारतीय सेना देवदूत बनकर वहां पहुंची। सेना ने बुधवार को पूर्वी सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण फंसे 500 से अधिक पर्यटकों को बचाया। सेना में आज यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1760293575147888663?ref_src=twsrc%5Etfw
भारी बर्फबारी में फंसे 500 से अधिक पर्यटक

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा कि अचानक भारी बर्फबारी के कारण पूर्वी सिक्किम के नाथू ला में 500 से अधिक पर्यटकों के साथ लगभग 175 वाहन फंस गए और त्रिशक्ति कोर के सैनिक शून्य से नीचे के तापमान का सामना करते हुए बचाव के लिए पहाड़ी इलाकों में पहुंचे। उन्‍होंने फंसे हुए पर्यटकों की मदद की।

चिकित्सा और भोजन करवाया उपलब्ध


कर्नल महेंद्र रावत ने कहा कि पर्यटकों को सुरक्षा तक पहुंचने में सहायता के लिए समय पर चिकित्सा देखभाल, गर्म जलपान और भोजन और सुरक्षित परिवहन प्रदान किया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल रावत ने कहा कि त्रिशक्ति कोर, सिक्किम में सीमाओं की रक्षा करते हुए नागरिक प्रशासन और लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है।

यह भी पढ़ें

Onion Export: नहीं हटा प्याज के निर्यात से बैन, 31 मार्च तक जारी रहेगी रोक, केंद्र ने किया स्‍पष्‍ट

यह भी पढ़ें

29 फरवरी के बाद भी नहीं बंद होगा पेटीएम : आरबीआई

Hindi News / National News / सिक्किम में अचानक बर्फबारी में फंसे 500 पर्यटक, देवदूत बनकर पहुंची सेना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.