
Snowfall in Sikkim : देशभर में बीते कुछ दिनों से मौसम बदला हुआ है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक फंस गए। तभी भारतीय सेना देवदूत बनकर वहां पहुंची। सेना ने बुधवार को पूर्वी सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण फंसे 500 से अधिक पर्यटकों को बचाया। सेना में आज यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
भारी बर्फबारी में फंसे 500 से अधिक पर्यटक
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा कि अचानक भारी बर्फबारी के कारण पूर्वी सिक्किम के नाथू ला में 500 से अधिक पर्यटकों के साथ लगभग 175 वाहन फंस गए और त्रिशक्ति कोर के सैनिक शून्य से नीचे के तापमान का सामना करते हुए बचाव के लिए पहाड़ी इलाकों में पहुंचे। उन्होंने फंसे हुए पर्यटकों की मदद की।
चिकित्सा और भोजन करवाया उपलब्ध
कर्नल महेंद्र रावत ने कहा कि पर्यटकों को सुरक्षा तक पहुंचने में सहायता के लिए समय पर चिकित्सा देखभाल, गर्म जलपान और भोजन और सुरक्षित परिवहन प्रदान किया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल रावत ने कहा कि त्रिशक्ति कोर, सिक्किम में सीमाओं की रक्षा करते हुए नागरिक प्रशासन और लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है।
Updated on:
21 Feb 2024 10:01 pm
Published on:
21 Feb 2024 08:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
