15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस और APP पर हमला, हेराफेरी-घोटाले करने वाले को जनता लगाएगी ठिकाने

Anurag Thakur Attacked Congress And APP : केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हेराफेरी, घोटाले करना और इस तरह के व्यवहार आम आदमी पार्टी के नेताओं में अमूमन देखने को मिलते हैं। लेकिन जनता के पास मौका होता है। चुनाव में वोट का और जनता इन्हें वोट की चोट देगी।

2 min read
Google source verification
Anurag Thakur

Anurag Thakur

Anurag Thakur Attacked Congress And APP : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। अनुराग ने कहा कि सता में आने के लिए यह दोनों पार्टियों जनता से झूठे वादे करती है। सरकार बनने के बाद ये लोग हेराफेरी और घोटाले करना शुरू हो जाते है। इस तरह के कई मामले लोगों के सामने आ चुके है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शायद इन लोगों पता नहीं है, इनकी यह झूठ की दुकान ज्यादा दिनों तक चलने वाली है। उन्होंने कहा कि कई दशकों से कांग्रेस ने लोगों के साथ छल किया। इसके बाद कुछ सालों से आप भी ऐसा ही कर रही है। आने वाले चुनाव में जनता वोट की चोट से इन लोगों को सबक सिखाएगी।

कांग्रेस और APP को जनता लगाएगी ठिकाने

केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि हेराफेरी, घोटाले करना और इस तरह के व्यवहार आम आदमी पार्टी के नेताओं में अमूमन देखने को मिलते हैं। लेकिन जनता के पास मौका होता है। चुनाव में वोट का और जनता इन्हें वोट की चोट देगी। जनता कांग्रेस और APP को ठिकाने लगाएगी।

यह भी पढ़ें- अनुराग ठाकुर का बेबाक बयान, राहुल गांधी ही नहीं पंडित नेहरू ने भी मांगी थी माफी

'भाजपा ने पंजाब और पंजाबियों की सुरक्षा पर कभी राजनीति नहीं की'

अनुराग ठाकुर ने कल पंजाब के जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' के 100वें एपिसोड को सुना। इस दौरान उन्होंने अमृतपाल सिंह पर किए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कुछ मामले सुरक्षा से जुड़े होते हैं। भाजपा ने पंजाब और पंजाबियों की सुरक्षा पर कभी राजनीति नहीं की है। हमने पंजाब सरकार से सहयोग की बात की थी और कर रहे हैं। ऐसा कोई भी असमाजिक तत्व जो पंजाब का माहौल खराब करने का प्रयास करेगा, वो किसी को बर्दाश्त नहीं होगा।