bell-icon-header
राष्ट्रीय

अंजू से बनी फातिमा के सामने मुसीबत बन खड़ा हुआ ठिकाना, न पीहर का घर न पति का आशियाना, जानें कहां रहेगी

Anju returned to india: अंजू के भारत आने की खबर के बाद मीडिया के लोगों ने उसके पूर्व पति अरविंद से बातचीत की। इस दौरान अंजू का नाम सुनते ही अरविंद आग बबूला हो गया।

Nov 30, 2023 / 01:06 pm

Shivam Shukla

Anju returned to india: अपने प्रेमी के लिए ठीक पांच महीने पहले पाकिस्तान गई अंजू बुधवार को भारत लौट आई है। जिसके बाद से वो सुर्खियों में छाई हुई है। अंजू की वापसी बाधा बॉर्डर के जरिए हुई फिर फ्लेन से वो देर रात दिल्ली पहुंची। इस दौरान वो मीडिया से बचती हुई दिखाई दी और बस इतना कहा कि वो खुश है। आज यानी गुरूवार को आईबी की टीम और पंजाब पुलिस ने उससे पूछताछ की है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने बच्चों के लिए भारत वापस लौटी है। इस दौरान उसने पाकिस्तानी बॉयफ्रेंड नसरूल्लाह से निकाह की भी बात कबूल की है। इसी बीच अंजू के पति अरविंद का बयान सामने आया है। वहीं अंजू के भारत में रहने को लेकर भी कई तरह की बाते सामने आ रही हैं।

Hindi News / National News / अंजू से बनी फातिमा के सामने मुसीबत बन खड़ा हुआ ठिकाना, न पीहर का घर न पति का आशियाना, जानें कहां रहेगी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.